अपडेटेड 26 September 2024 at 21:42 IST

मिल गया बल्ड शुगर का सबसे सस्ता इलाज, इन चीजों से घर बैठे करें आसानी से कंट्रोल

Blood sugar control tips: आमतौर पर लोग डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए दवाईयों का सेवन करते हैं, लेकिन कुछ देसी उपायों से भी इसे कंट्रोल किया जा सकता है।

diabetes
ये है ब्लड शुगर का सबसे सस्ता इलाज | Image: freepik

How to control diabetes easily at home: पिछले कुछ सालों में भारत में डायबिटीज ने बड़ी तेजी से पैर पसारे हैं। दिन ब दिन इस बीमारी से ग्रसित होने वाले लोगों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। वैसे तो यह बहुत ही सी आम समस्या है, लेकिन अगर इसे कंट्रोल में न रखा जाए तो यह जानलेवा साबित होता है। यह एक लाइलाज बीमारी है, जिसे जड़ से खत्म तो नहीं किया जा सकता है, हालांकि कंट्रोल में रखने के लिए लोग दवाईयों का सहारा लेते हैं। अगर आप इसका सस्ते में इलाज चाहते हैं, तो चलिए हम आपको बताते हैं।

दरअसल, ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखने के लिए इसके मरीजों को अपनी डाइट का बहुत ही खास ध्यान रखना पड़ता है, ताकि उनके डायबिटीज का लेवल बढ़ न जाए। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका सेवन करने से बड़े ही सस्ते में और आसानी से घर बैठे बिना दवाई के ब्लड शुगर कंट्रोल किया जा सकता है।

ये है ब्लड शुगर का सस्ता इलाज

ब्रेकफास्ट में खाएं ये चीज
ब्लड शुगर के मरीज को अपने ब्रेकफास्ट में सफेद अंडे को शामिल करना चाहिए। यह डायबिटीज को कंट्रोल में लाने में काफी मदद करता है।

ये फल कंट्रोल करता है ब्लड शुगर
ब्लड शुगर के मरीजों को अपनी डाइट में रोजाना एक संतरा जरूर शामिल करना चाहिए। यह ब्लड शुगर लेवल को बड़ी ही तेजी से कंट्रोल करने में मदद कर सकता है।

Advertisement

ये चीज भी है बड़े काम की
आमतौर पर पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने लिए इस्तेमाल की जाने वाली ईसबगोल ब्लड शुगर को भी कंट्रोल करने में मदद कर सकती है। इससे ग्लूकोज ब्रेकडाउन प्रॉसेस कम करने में भी मदद मिलती है।

ब्लड शुगर कंट्रोल करती है ये हरि सब्जी
हरि सब्जियों को खाना सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है, लेकिन बहुत ही कम लोग जानते हैं कि पालक से ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल भी किया जा सकता है। डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए आप इसका उबालकर, सलाद बनाकर या फिर जूस के तौर पर सेवन कर सकते हैं।

Advertisement

सुबह खाली पेट खाएं ये चीज
डायबिटीज की बीमारी में मेथी दाना किसी वरदान से कम नहीं माना जाता है। रोजाना सुबह खाली पेट इसका सेवन करना ब्लड शुगर में बहुत ही फायदेमंद होता है। 

यह भी पढ़ें… ब्लड शुगर पहुंच गया है 200 के पार? तुरंत खाएं ये जायकेदार चटनी, शाम तक आ जाएगा नीचे

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 26 September 2024 at 21:42 IST