अपडेटेड 4 June 2024 at 10:10 IST

Blood Sugar Control: बढ़ गया है ब्लड शुगर का लेवल? इन चीजों का सेवन कर दें शुरू; होने लगेगा कंट्रोल

Foods To Control Blood Sugar: अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं और आपको अपना ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करना है तो आपको इन चीजों का सेवन जरूर करना चाहिए।

Follow : Google News Icon  
Blood Sugar
ब्लड शुगर लेवल | Image: Pexels

Foods To Control Blood Sugar: अगर आपको डायबिटीज की शिकायत है तो आपको अपने खान-पान का खास ध्यान रखना चाहिए। डायबिटीज के दौरान मरीज को अपने ब्लड शुगर लेवर को कंट्रोल में रखना होता है। हालांकि कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिनके सेवन से आपके शरीर का ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है जो डायबिटीज के मरीजों के लिए हानिकारक साबित होता है।

दरअसल, ब्लड में मौजूद ग्लूकोस और शुगर का लेवल बहुत ज्यादा बढ़ जाने पर डायबिटीज की समस्या भी बढ़ जाती है। ऐसे में आपको ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए जो शरीर के ब्लड शुगर लेवर को कंट्रोल करने में मददगार साबित हो सकें। चलिए हम बताते हैं कुछ ऐसी चीजों के बारे में जिनका सेवन कर आप ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रख सकते हैं।

ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करेंगे ये फूड्स (Blood Sugar Level Kaise karein control)

करेला जूस

अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो आपको रोजाना करेले के जूस का सेवन करना चाहिए। करेला शुगर लेवल को कंट्रोल रखकर आपको हेल्दी बनाने का काम करता है।

Advertisement

नीम की पत्तियां

नीम की पत्तियां कई औषधीय गुणों से भरपूर होती है। ये शुगर के मरीजों के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। इसके लिए आप नीम की पत्तियों को सूखाकर इसका चूर्ण बना लें। फिर रोजाना इस चूर्ण का सेवन करें, इससे ब्लड शुगर लेवल काफी हद तक कंट्रोल हो जाएगा।

Advertisement

अदरक

डायबिटीज को कंट्रोल करने लिए आप अदरक का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप रोजाना अदरक का काढ़ा बनाकर पी सकते हैं। ये काफी फायदेमंद होगा।

जामुन

डायबिटीज के मरीजों के लिए जामुन काफी फायदेमंद होता है। आप जामुन का सेवन काले नमक के साथ कर सकते हैं। या फिर आप इसका जूस बनाकर भी पी सकते हैं। वहीं, जामुन की गुठली को सुखाकर पीसने के बाद आप इसके चूर्ण का सेवन रोजाना कर सकते हैं। इससे ब्लड शुगर लेवल काफी हद तक कंट्रोल हो जाएगा। ये डायबिटीज के लिए काफी अच्छा है।

ये भी पढ़ें: Mangalwar Vrat: कब से करना चाहिए मंगलवार का व्रत? जान लें नियम, तभी मिलेगा पूरा फल

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 4 June 2024 at 10:01 IST