अपडेटेड 23 July 2023 at 11:27 IST

Curd: क्या आप भी दही संग लेते हैं आलू के पराठे का मजा, तो हो जाएं सावधान! भूलकर भी न करें साथ में सेवन

अक्सर लोग कई सारी चीजों के साथ दही का सेवन करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ चीजों के साथ दही का कॉम्बिनेशन सेहत के लिए नुकसान दायक हो सकता है। 

Foods To Avoid With Curd
Foods To Avoid With Curd | Image: self

Foods To Avoid With Curd: सर्दी हो या फिर गर्मी दही एक ऐसी चीज है जो हर मौसम में सभी की फेवरेट होती है और हो भी क्यों न ये पेट से जुड़ी परेशानियों को दूर करने से लेकर स्किन और बालों तक को कई फायदे पहुंचाने का काम करती है। लोग इसे कई सारी चीजों के साथ खाते हैं। लस्सी बनाकर और कई सारी डिशेज के रूप में इस्तेमाल करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दही को कुछ चीजों के साथ नहीं खाना चाहिए। आइए जानते हैं किन चीजों के साथ दही को नहीं खाना चाहिए।

स्टोरी में आगे ये पढ़ें.....

  • दही में पाए जाने वाले गुण
  • दही को किन चीजों के साथ नहीं खाना चाहिए?

दही में पाए जाने वाले गुण

सभी की थाली में दही की अपनी एक अलग ही जगह और पहचान है। शायद ही कोई होगा जिसे दही खाना पसंद नहीं होगा। दरअसल, ये कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर होता है जो सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचाता है। बता दें कि इसमें विटामिन, कैल्शियम, प्रोटीन, आयरन, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम और फोलिक एसिड जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। साथ ही दही में काफी अधिक मात्रा में प्रोबायोटिक्स मौजूद होते हैं, जो आंत में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाने में मदद करते हैं, लेकिन इतने पोषक तत्वों से भरपूर दही को कुछ चीजों के साथ नहीं खाना चाहिए। आइए जानते हैं वो कौन सी चीजें हैं।

दही को किन चीजों के साथ नहीं खाना चाहिए?

  • अक्सर घर में बड़े बुजुर्गों के मुंह से सुना होगा कि दही और दूध को साथ में नहीं खाना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि दही और दूध का कॉम्बिनेशन सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। इसके साथ में खाने से दस्त, एसिडिटी ब्लोटिंग और गैस जैसी पाचन संबंधी परेशानियां होने लगती हैं।
  • भूलकर भी दही और मछली को साथ में नहीं खाना चाहिए। इन्हें साथ में खाने से अपच और गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल परेशानियां होने लगती है।
  • अक्सर लोग आलू के पराठे, पराठे और पूरी जैसी ऑयली चीजों के साथ दही खाना पसंद करते हैं, लेकिन एक्सपर्ट्स के मुताबिक ऑयली चीजों के साथ दही का सेवन सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है। इससे डाइजेशन प्रोसेस स्लो होता है जिसकी वजह से आपको पूरे दिन सुस्ती की समस्या परेशान करती रहेगी।
  • कई बार देखा जाता है कि जिम जाने वाले लोग दही के साथ केला खाते हैं, लेकिन ऐसा करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए कभी भी दही के साथ केले का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • खजूर और दही को भी साथ में नहीं खाना चाहिए। इनका सेवन में करने से पेट खराब होने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में खजूर खाने के 2 से 3 घंटे के बाद ही दही का सेवन करें।
  • खट्टे फलों के साथ भी दही का सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल, खट्टे फलों में अलग-अलग एंजाइम होते हैं, जो दही के साथ आने पर डाइजेशन में रूकावट पैदा करते हैं।

    यह भी पढ़ें... Jamun Ke Fayde: क्या आप भी करते हैं जामुन की गुठलियों को फेंकने की गलती, तो जान लें इसके फायदे
     

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारी के आधार पर हैं।  REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले संबंधित डॉक्टर और एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Advertisement

यह भी पढ़ें... Lahasun Ke Fayde: शरीर के रोगों को हैं भगाना, तो डाइट में शामिल करें लहसुन की चटनी; फायदे कर देंगे हैरान

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 23 July 2023 at 11:26 IST