अपडेटेड 5 September 2023 at 15:30 IST
Sprouted Chana: अंकुरित चना खाने के बाद भूलकर भी न खाएं ये चीजें, सेहत को हो सकता है भारी नुकसान!
अंकुरित चने खाना सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है, लेकिन इसके खाने के बाद कुछ चीजों को खाने से मना किया जाता है। आइए जानते हैं क्यों?
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Foods Not To Eat After Sprouted Chana: अंकुरित चने खाना सेहत के लिए बहुत ही लाभदायक होता है, इसमें कई सारे ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर में ताकत बढ़ाने और सेहत से जुड़ी कई सारी समस्याओं को खत्म करने के काम आते हैं, लेकिन कई बार स्प्राउटेड चना खाने के बाद हम कुछ ऐसी चीजें खा लेते हैं जिसकी वजह से इससे मिलने वाला फायदा नुकसान में बदल जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं अंकुरित चना खाने के बाद किन चीजों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए।
स्टोरी में आगे ये पढ़ें....
- चना खाने से होने वाले फायदे?
- अंकुरित चने में पाए जाने वाले गुण?
- स्प्राउटेड चना खाने के बाद किन चीजों के सेवन से बचना चाहिए?
चना खाने से होने वाले फायदे?
अंकुतिर चने में ढेर सारे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। जो शरीर में होने वाली कई सारी परेशानियों को दूर करने का काम करते हैं। इसमें मौजूद पोषक तत्व कोलेस्ट्रॉल, शुगर, शरीर को मजबूत बनाने और दिमाग को मजबूत बनाने में बहुत ही फायदेमंद होता है, लेकिन इसे खाने के बाद कुछ चीजों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए, तो इसके यही पोषक तत्व आपको नुकसान भी पहुंचा सकते हैं।
अंकुरित चने में पाए जाने वाले गुण?
अंकुरित चने में विटामिन A, B6 और C के साथ फाइबर, मैंगनीज, राइबोफ्लेविन, कॉपर, प्रोटीन, थियामिन, नियासिन, पैंटोथेनिक एसिड, आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।
Advertisement
स्प्राउटेड चना खाने के बाद किन चीजों के सेवन से बचना चाहिए?
अंडा
अंकुरित चने और अंडे का कॉम्बिनेशन सेहत के लिए बहुत ही नुकसानदायक होता है। दरअसल, अंकुरित चने में विटामिन K और प्रोटीन होता है, जबकि अंडे में विटामिन D और प्रोटीन पाया जाता है, जो पाचन तंत्र की प्रक्रिया पर असर डालता है जिसकी वजह से आपको पेट में गैस, ऐंठन और भारीपन की समस्या हो सकती है। ऐसे में आपको अंकुरित चने खाने के बाद अंडा नहीं खाना चाहिए।
दूध
अंकुरित चने खाने के बाद कभी भी दूध का सेवन नहीं करना चाहिए। इसका कॉम्बिनेशन ऑक्सलेट्स स्किन पर एलर्जिक रिएक्शन पैदा कर सकते हैं जिससे चेहरे पर रैशेज, दाने और लाल चकत्ते जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
Advertisement
करेला
अंकुरित चने में विटामिन K होता है और करेले में विटामिन C पाया जाता है। दोनों विटामिन्स के मिलने से शरीर में ऑक्सलेट बना सकता है जो हानिकारक होता है। इससे किडनी पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है और पथरी का खतरा बढ़ जाता है।
अचार
कभी भी अंकुरित चने खाने के बाद अचार नहीं खाना चाहिए। इनका एक साथ सेवन करने से पेट में जलन, एसिडिटी और अपच की समस्या हो सकती है।
यह भी पढ़ें... Gourd Juice: किडनी के मरीजों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है लौकी का जूस, मिलते हैं हैरान करने वाले फायदे
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारी के आधार पर हैं। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले संबंधित डॉक्टर और एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 5 September 2023 at 15:27 IST