Advertisement

Updated April 27th, 2024 at 10:52 IST

Health Tips: दूध ही नहीं ये फूड्स भी हड्डियों को करते हैं मजबूत, आज से ही डाइट में कर लें शामिल

Calcium Ke Food Sources: अगर आपके शरीर की हड्डियां कमजोर हैं तो आपको दूध के साथ-साथ इन चीजों का भी सेवन करना चाहिए।

Reported by: Kajal .
weak bones
हड्डियां मजबूत करने के लिए फूड्स | Image:Shutterstock
Advertisement

Calcium Ke Food Sources: हम अक्सर सुनते हैं कि दूध पीने से हड्डियां मजबूत होती हैं और हेल्थ भी अच्छी बनी रहती है। ज्यादातर लोग हड्डियों की मजबूती को बरकरार रखने के लिए दूध का सेवन करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि दूध में भारी मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है जो हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करता है।

हालांकि हड्डियों को दुरुस्त रखने के लिए आपको अपनी डाइट में दूध ही नहीं बल्कि कई अन्य फूड्स भी शामिल कर लेने चाहिए। जी हां, कैल्शियम की पूर्ति के लिए दूध ही नहीं बल्कि कई अन्य फूड भी काफी लाभदायक साबित हो सकते हैं। तो चलिए बिना किसी देरी के जान लेते हैं कि हड्डियों की मजबूती बरकरार रखने के लिए आपको और किन-किन फूड्स का सेवन करना चाहिए।

Advertisement

हड्डियों को मजबूत करेंगे ये फूड्स (Foods for strong bones)

बादाम मिल्क

Advertisement

हड्डियों की मजबूती के लिए आप बादाम मिल्क या सूखे बादाम भी खा सकते हैं। बादाम कैल्शियम, फैटी एसिड, विटामिन ई, एंटीऑक्सिडेंट और प्रोटीन से भरपूर होता है। यह हड्डियों को मजबूत रखकर आपके शरीर को भी हेल्दी बनाए रखने का काम करता है।

दाल

Advertisement

दाल में फाइबर, प्रोटीन समेत कई अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। दाल के साथ आप बीन्स का भी सेवन कर सकते हैं। ये सभी आपको दूध की तरह भरपूर मात्रा में कैल्शियम देने का काम करेंगे।

पनीर

Advertisement

पनीर कैल्शियम और प्रोटीन का एक अच्छा सोर्स है। ऐसे में आप दूध के अलावा पनीर का भी सेवन कर सकते हैं। इसे आप सब्जी, सालाद में मिलाकर या नॉर्मल नमक लगाकर खा सकते हैं। इससे आपका स्वाद बरकरार रहेगा और आपकी हड्डियां भी मजबूत रहेंगी।

टोफू

Advertisement

टोफू आपकी कैल्शियम की जरूरतों को पूरा करने के लिए सबसे बेस्ट है। इतना ही नहीं यह आपके वजन को भी कंट्रोल में रखेगा। इसे आप सलाद में मिलाकर या फ्राई करके खा सकते हैं।

सफेद तिल

Advertisement

अगर आप सफेद तिल के लड्डू खाते हैं तो आपको बता दें कि यह भी कैल्शियम का अच्छा स्त्रोत है। आप हड्डियों को मजबूत करने के लिए रोजाना एक या आधा चम्मच तिल का सेवन कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Tips For Skin Glow: नाभि से है चेहरे की खूबसूरती का नाता, रोजाना ये तेल लगाने से चमक उठेगी स्किन

Advertisement

Disclaimer: आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published April 27th, 2024 at 10:52 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo