Fertility Diet: बेबी प्लानिंग में मदद करेंगे ये अमेजिंग फूड्स, आज ही करें डाइट में शामिल
Fertility Diet: अगर आप इनफर्टिलिटी की समस्या से जूझ रहे हैं तो आपको अपनी डाइट में ये फूड्स जरूर शामिल करने चाहिए।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Fertility Diet: आजकल इनफर्टिलिटी (Infertility) की प्रॉब्लम काफी लोगों में देखने को मिलती है। गलत खान-पान, खराब लाइफस्टाइल और बेहद कम फिजिकल एक्टिविटी इनफर्टिलिटी की समस्या का बड़ा कारण होते हैं। अगर आप इन चीजों पर काम करना शुरू कर देंगे तो आपको इस समस्या से जल्द ही छुटकारा मिल जाएगा।
इनफर्टिलिटी की समस्या होने के कारण अक्सर कपल्स को बेबी प्लानिंग के लिए काफी समय तक इंतजार करना पड़ता है। ऐसे में अगर आप फर्टिलिटी (Fertility) को मजबूत करना चाहते हैं तो आपको कुछ अमेजिंग फूड्स को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। तो चलिए जानते हैं फर्टिलिटी बढ़ाने वाले इन फूड्स के बारे में।
फर्टिलिटी बढ़ाने वाले फूड (Fertility enhancing foods)
घी (Ghee)
अगर आप इनफर्टिलिटी की समस्या से जूझ रहे हैं तो आपको गाय का घी अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। इससे बेबी कंसीव करने में आ रही दिक्कतें दूर हो जाती हैं। इसलिए खाने में गाय का देसी घी जरूर शामिल करें।
Advertisement
ड्राई फ्रूट्स (Dry Fruits)
फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए सूखे मेवे यानी ड्राई फ्रूट्स का सेवन करना काफी लाभकारी साबित हो सकता है। इसमें मौजूद प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स इनफर्टिलिटी की समस्या को दूर कर बेबी कंसीव करने की क्षमता को बढ़ाते हैं। इसलिए इनका सेवन जरूर करें।
Advertisement
खजूर (Dates)
आयरन की कमी दूर करने के साथ-साथ खजूर इनफर्टिलिटी की समस्या को भी दूर करता है। रोजाना थोड़ी मात्रा में खजूर खाने से पुरुषों में इरेक्टाइल डिस्फंक्शन की प्रॉब्लम दूर होती है। साथ ही ये शरीर को एनर्जेटिक बनाने में भी मदद करता है।
कद्दू के बीज (Pumpkin Seeds)
फर्टिलिटी मजबूत करने के लिए कद्दू के बीज काफी मददगार साबित हो सकते हैं। ये मेच्योर सेल्स के प्रोडक्शन में मदद कर इनफर्टिलिटी की समस्या को दूर करने का काम करते हैं। इसलिए इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।
लौंग (Clove)
लौंग कई गुणकारी पोषक तत्वों से भरपूर होती है। ये फर्टिलिटी क्षमता को बढ़ाकर बेबी कंसीव करने में मदद कर सकती है। आयुर्वेद में फर्टिलिटी को बढ़ाने के लिए लौंग का सेवन करने की सलाह दी जाती है। इसलिए इसका सेवन जरूर करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।