अपडेटेड 22 March 2024 at 10:51 IST
Health Care: होली की मस्ती कहीं सेहत पर पड़ न जाए भारी! ऐसे रखें हेल्थ का ध्यान, नहीं होगा नुकसान
Health Care Tips For Holi: अगर आप होली के मौके पर अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ नहीं करना चाहते हैं तो आपको ये टिप्स जरूर फॉलो करने चाहिए।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Health Care Tips: इस साल 24 और 25 मार्च को होली (Holi 2024) का त्योहार मनाया जाएगा। होली रंगों के साथ-साथ ढेर सारे स्वादिष्ट व्यंजनों का जायका लेने का भी त्योहार है। इस दिन भारतीय घरों में कई तरह के जायकेदार पकवान (Food) बनाए जाते हैं। जिसे लोग पूरा दिन बहुत स्वाद लेकर खाते हैं और घर आए मेहमानों को परोसते हैं।
होली पर लोग जमकर रंग खेलने के साथ-साथ जरूरत से ज्यादा खाने-पीने की चीजों का सेवन करते हैं। जिसकी वजह से अक्सर उनकी तबीयत खराब हो जाती है। ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि होली को आप बिना किसी हेल्थ प्रॉब्लम के मौज-मस्ती के साथ एन्जॉय कर सकें तो आपको इस दिन कुछ खास टिप्स जरूर फॉलो करने चाहिए। आइए जानते हैं होली के इन हेल्थ केयर टिप्स के बारे में।
होली पर फॉलो करें ये हेल्थ केयर टिप्स (Follow these health care tips on Holi)
पानी पिएं
होली पर लजीज पकवान खाने के चक्कर में लोग अक्सर पानी पीना ही भूल जाते हैं जिस कारण उन्हें डिहाइड्रेशन की समस्या होने लगती है। इसलिए होली पर आपको दिन भर जितना पानी हो सके उतना पानी पीना है। ये आपकी सेहत के लिए अच्छा रहेगा। इससे आपको ज्यादा खाना खाने की वजह से उल्टी, थकान जैसी दिक्कतें नहीं होंगी।
Advertisement
न रहें खाली पेट
रंगों से खेलने के चक्कर में लोग अक्सर ये भूल ही जाते हैं कि उन्होंने कुछ खाया ही नहीं है। जी हां, होली के मौके पर ये सुनिश्चित जरूर करें कि आपका पेट लम्बे समय तक खाली न रहे। इसके लिए आप बीच-बीच में कुछ न कुछ खाते रहें।
Advertisement
तला-भुना खाना
होली के मौके पर ज्यादातर घरों में गुजिया, पकोड़े, मिठाइयां और भी कई तरह के पकवान बनाए जाते हैं। ऐसे में आपको इन्हें हद से ज्यादा नहीं खाना है। हां आप स्वाद के लिए इन चीजों का सेवन कर सकते हैं। लेकिन ज्यादा सेवन आपकी सेहत को खराब कर सकता है। इसलिए होली पर ज्यादा तला-भुना खाना खाने से बचें।
भांग करें अवॉइड
कई लोगों की होली बिना बांग के अधूरी होती है। हालांकि भांग हमारी सेहत के लिए काफी खराब है। इसका ज्यादा सेवन करने से दिल की सेहत पर तो असर पड़ता ही है साथ ही इससे ब्लड प्रेशर की समस्या भी होने लगती है। ऐसे में होली के मौके पर सेहत का ध्यान रखते हुए आपको भांग का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 22 March 2024 at 10:27 IST