अपडेटेड 12 February 2026 at 13:34 IST

Figs For Women: महिलाओं को क्यों खानी चाहिए अंजीर? हार्मोन से लेकर स्किन तक मिलते हैं ये 6 बड़े फायदे

Figs For Women: भीगी अंजीर रोज खाने से महिलाओं को हार्मोन बैलेंस करने में मदद मिलती है, साथ ही स्किन से जुड़े भी कई फायदें होते हैं। आपको बस एक महीने इस तरह से अंजीर का सेवन करना होगा।

fig
महिलाओं के शरीर के लिए अंजीर के 6 फायदे | Image: freepik

Figs Benefits For Female: अंजीर (figs) को सुपरफूड कहा जाता है, खासकर महिलाओं के लिए ये वरदान जैसी है। क्योंकि इससे हार्मोनल बैलेंस करने में मदद मिलती है। चाहे पीरियड्स से जुड़ी समस्या हो या फिर कमजोरी ज्यादा महसूस होती हो, अंजीर खाने से कई दिक्कतें खत्म होती है। इसके साथ ही इससे स्किन साफ होती है और बालों के रूखेपन से भी राहत मिलती है, आज कल ज्यादातर महिलाएं इन सभी समस्याओं से जूझ रही हैं। 
 
अंजीर में फाइबर, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर होते हैं। ये पोषक तत्व शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं। वहीं, अंजीर पाचन सुधारता है और हड्डियों को भी मजबूत करता है। आज हम आपको भीगी अंजीर के फायदे बताने जा रहे हैं। क्योंकि रात भर भिगोकर सुबह खाली पेट खाने से पोषक तत्व बेहतर अवशोषित होते हैं।

अंजीर कैसे खाएं? सही तरीका

  • रात को 2 सूखे अंजीर पानी में भिगो दें।
  • सुबह खाली पेट चबाकर खाएं और पानी भी पी लें।
  • 30 दिन तक रोज ऐसा ही करें, इसके साथ कोई दवा या सप्लीमेंट न लें।
  • अगर आप लगातार इसका सेवन करेंगे तो आपको अपने शरीर में कई बदलाव देखने को मिलेंगे।

अंजीर खाने से क्या होगा?  

हार्मोनल बैलेंस में सुधार: मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स से हार्मोन्स संतुलित होते हैं। साथ ही इससे चिड़चिड़ापन भी कम होगा। अक्सर कमजोरी महसूस होने पर बेचैनी होती है। ऐसे में अंजीर हार्मोनल बैलेंस बनाएं रखने में काफी मदद करता है।

पीरियड्स की दिक्कतों में राहत: आयरन से भरपूर होने से एनीमिया दूर होता है। अंजीर खाने से दर्द में राहत मिलती है और ब्लीडिंग संतुलित रहती है और कमजोरी भी दूर होती है।

पेट की समस्याएं दूर: फाइबर से कब्ज, गैस और ब्लोटिंग की समस्या भी कम होती है। कई बार डाइजेशन में दिक्कत होती है तो इससे वो समस्या भी खत्म हो जाती है और पेट हल्का महसूस होता है।

Advertisement

स्किन में नेचुरल ग्लो: डिटॉक्स प्रभाव से चेहरा चमक उठता है। साथ ही पिंपल्स और दाग भी कम होते हैं। लगातार अंजीर खाने से स्किन हाइड्रेट रहती है।

हड्डियां और मसल्स मजबूत: अंजीर में कैल्शियम, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम होने से जोड़ों का दर्द खत्म होता है। थकान भी कम महसूस होती है, क्योंकि ये आपकी सेहत के लिए काफी अच्छी होती है।

Advertisement

वजन कंट्रोल और क्रेविंग कम: नेचुरल मीठा से शुगर की लालसा खत्म हो जाती है और आप ज्यादा मीठा खाने से बच पाएंगे। इसके अलावा फाइबर से पेट भरा भरा रहता है, जिससे नेचुरली वजन पर कंट्रोल होने लगता है।

महिलाओं के लिए अंजीर क्यों खास?

अंजीर आयरन की कमी दूर करता है, हार्मोन बैलेंस बनाता है और अगर आप प्रेगनेंसी प्लानिंग कर रहे हैं तो उसमें भी ये मदद करती है। वहीं मेनोपॉज की तकलीफ में भी राहत मिलती है। हालांकि, डायबिटीज वाली महिलाओं को अंजीर कम खाने की सलाह दी जाती है। वहीं, ज्यादा अंजीर खाने से दस्त हो सकते हैं। ऐसे में दिन में सिर्फ 2 अंजीर ही काफी होती है। तो कुल मिलाकर अंजीर के पोषक तत्व महिलाओं की सेहत के लिए फायदेमंद साबित होते हैं।  

यह भी पढ़ें: दिल्ली मेट्रो के फेज-5A को मंजूरी, मैजेंटा लाइन पर 17 नए इंटरचेंज बनेंगे

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 12 February 2026 at 13:34 IST