अपडेटेड 15 March 2024 at 10:01 IST

Fig Water: डायबिटीज के मरीज के लिए वरदान है अंजीर का पानी, इस तरह पीने से होंगे कई बेहतरीन फायदे

Fig Water Benefits: अगर आप डायबिटीज समेत कई सारी हेल्थ प्रॉब्लम से जूझ रहे हैं तो आपको अंजीर के पानी का सेवन जरूर करना चाहिए।

Follow : Google News Icon  
Anjeer
अंजीर | Image: Shutterstock

Fig Water Benefits: भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अक्सर अपनी सेहत (Health) का ध्यान रखना ही भूल जाते हैं। जिस कारण हमारी इम्यूनिटी काफी कमजोर हो जाती है और हम अक्सर बीमार होने लगते हैं। इतना ही नहीं आजकल डायबिटीज (Diabetes) की समस्या भी आम हो गई है। लगभग हर दूसरा आदमी ब्लड शुगर (Blood Sugar) लेवल की समस्या है जूझ रहा है। ऐसे में सेहत का ध्यान रखने के लिए आप अंजीर का सहारा ले सकते हैं।

दरअसल, अंजीर (Fig) एक तरह का फल होता है जिसे ज्यादातर लोग सुखाकर ड्राई फ्रूट की तरह खाते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि अंजीर में कई तरह के विटामिम और मिनरल्स पाए जाते हैं जो शरीर को सेहतमंद रखने का काम करते हैं। इसमें कैरोटीन, ल्यूटिन, टैनिन, क्लोरोजेनिक एसिड और विटामिन ए, ई और के जैसे एंटीऑक्सीडेंट फ्लेवोनोइड और फॉलिक एसिड के साथ-साथ पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम और फोस्फोरस जैसे कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं।

अंजीर का पानी बनाने का तरीका (How to make fig water)

आपको सेहतमंद रहने के लिए अंजीर के पानी का सेवन जरूर करना चाहिए। इसे तैयार करने के लिए आप 2-3 अंजीर के फलों को धोकर काट लें और फिर इसे एक गिलास पानी में रातभर भिगोकर रख दें और सुबह छन्नी की मदद से इसे छानकर आधा चम्मच शहद मिलाकर पी लें। आप इसमें नींबू का रस भी मिला सकते हैं। अब चलिए जान लेते हैं कि इस पीने से आपको क्या-क्या फायदे हो सकते हैं।

अंजीर का पानी पीने के फायदे (Benefits of drinking fig water)

वेट लॉस

Advertisement

अगर आप बढ़ते वजन से परेशान हैं तो अंजीर का पानी आपको जरूर पीना चाहिए। इसमें फाइबर होने के कारण भूख कम लगती है जिस कारण वजन कंट्रोल में रहता है।

ब्लड शुगर

Advertisement

अंजीर के पानी में मौजूद क्लोरोजेनिक एसिड पाया जाता है जो ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद करता है। जिससे डायबिटीज को कंट्रोल होने में मदद मिलती है।

डायबिटीज

अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो आपको रोजाना अंजीर के पानी का सेवन करना चाहिए। इसमें मौजूद पोषक तत्वों की वजह से ये टाइप-2 डायबिटीज के लिए काफी फायदेमंद है।

गट हेल्थ

अंजीर में मौजूद सॉल्युबल फाइबर, आंतों को डिटॉक्स करने का काम करता है जिससे गट हेल्थ बेहतर होती है। ये डाइजेस्टिव सिस्टम को भी बेहतर करने का काम करता है। इसलिए इसका सेवन रोजाना करना शुरू कर दें।

बोन हेल्थ

अंजीर के पानी में कैल्शियम और फास्फोरस जैसे पोषक तत्व पाए जाने हैं तो बोन हेल्थ को मजबूत करने में काफी मददगार साबित होते हैं।

फर्टिलिटी

ये फर्टिलिटी को भी बढ़ाने में मददगार है। दरअसल, अंजीर में आयरन, मैग्निशियम, जिंक, मैगनीज जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो बॉडी के रिप्रोडॉक्टिव हेल्थ को बेहतर करने का काम करते हैं।

स्किन होगी हेल्दी

अंजीर का पानी सेहत के साथ-साथ स्किन के लिए भी अच्छा होता है। इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट्स पॉलीफेनॉल्स ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करके फ्री रेडिकल्स को शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे स्किन हेल्दी होती है। 

ये भी पढ़ें: Dry Hair: रूखे बेजान बालों ने कर दिया है जीना मुश्किल? बस अपना लें ये टिप्स, बाल हो जाएंगे सॉफ्ट

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 15 March 2024 at 08:36 IST