अपडेटेड 25 January 2024 at 21:30 IST
Diabetes के मरीजों के लिए वरदान है सौंफ, ऐसे करें सेवन जल्द कंट्रोल होगा ब्लड शुगर लेवल
Fennel Seeds आमतौर पर माउथ फ्रेशनर के तौर पर इस्तेमाल की जाती है, लेकिन यह डायबिटीज के मरीजों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Fennel Seeds For Diabetic Patients: देशभर में पिछले कुछ समय से डायबिटीज के मामले काफी तेजी से बढ़े हैं। इसमें मरीजों का ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है, जिसे कंट्रोल करना काफी मुश्किल होता है। इसके लिए लोग दवाई के साथ खान-पान में कई तरह के परहेज करते हैं, लेकिन अगर आप इसे प्राकृतिक तरीके से कंट्रोल करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको सौंफ (Fennel) का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे आसानी से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में किया जा सकता है।
दरअसल, सौंफ (Fennel Seeds) में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो ब्लड शुगर के मरीजों के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। सौंफ (Fennel) में फाइटोकेमिकल्स नामक एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो इंसान को स्वस्थ रहने के लिए हेल्दी माने गए हैं।
क्यों होती है Diabetes की बीमारी?
आज के समय में बेहद आम हो चुकी डायबिटीज की बीमारी गलत खान-पान, स्ट्रेस और एक्सरसाइज न करने के कारण होती है। इसे मधुमेह के नाम से भी जाना जाता है। इस बीमारी के होने पर शरीर में शुगर लेवल बढ़ जाता है, जिसकी वजह से व्यक्ति को कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं। इसके होने के बाद कई और बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। जिसकी वजह से इसे कंट्रोल में रखना बेहद जरूरी होता है।
Diabetes कंट्रोल करने के लिए कैसे करें सौंफ का इस्तेमाल?
डायबिटीज यानी मधुमेह के मरीज शुगर लेवल कंट्रोल करने के लिए कई तरीकों से सौंफ का सेवन कर सकते हैं।
Advertisement
खाने के बाद
सौंफ को सीधे तौर पर भी खाया जा सकता है। ऐसे में खाना खाने के बाद सौंफ खाना चाहिए। ऐसा करने पर पाचन में सुधार होने के साथ डायबिटीज रोगियों के लिए भी फायदेमंद होता है।
यह भी पढ़ें… Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत संदेश, खास अंदाज में दें शुभकामनाएं
Advertisement
सौंफ का पानी
Diabetes को कंट्रोल करने के लिए मरीज सौंफ के पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए सौंफ को रातभर पानी में भिगोकर रख दें। सुबह इस पानी को पी लें। ये बहुत ही ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।
सौंफ की चाय
इसके अलावा सौंफ की चाय भी पी जा सकती है। इसके लिए आप एक गिलास पानी में एक चम्मच सौंफ के बीज डालें। इस पानी को आधा रह जाने तक अच्छी तरह से उबालें। फिर छानकर पी लें। यह Diabetes के मरीजों के लिए ये बहुत ही फायदेमंद होती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 25 January 2024 at 21:30 IST