अपडेटेड 19 February 2024 at 12:19 IST

Fatty Liver Remedies: क्या आपको है फैटी लिवर की परेशानी? अपनाएं ये आयुर्वेदिक उपाय, मिलेगा छुटकारा

Fatty Liver Remedies: अगर आप फैटी लिवर की समस्या से परेशान हैं तो आपको ये उपाय जरूर करने चाहिए।

Follow : Google News Icon  
Pain
फैटी लिवर की समस्या | Image: Pexels

Fatty Liver Remedies: गलत खान-पान और खराब लाइफस्टाइल की वजह से हम आए दिन पेट से जुड़ी कई समस्याओं का शिकार होते हैं। आजकल ज्यादातर लोगों में फैटी लिवर की समस्या बढ़ती जा रही है। फैटी लिवर की समस्या लिवर में एक्स्ट्रा फैट जमा होने की वजह से होती है। जिसका एक कारण अनहेल्दी डाइट भी है।

फैटी लिवर में लिवर बढ़ने की वजह से पेट के दाईं ओर दर्द होता है और मतली, भूख न लगना और थका-थका सा महसूस होना भी इसके लक्षणों में शामिल है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए जरूर है कि आप समय-समय पर खुद को डिटॉक्सीफाई करें। चलिए जानते हैं कि कुछ आयुर्वेदिक उपायों से आप फैटी लिवर की समस्या से किस तरह से छुटकारा पा सकते हैं।

फैटी लिवर की समस्या से ऐसे पाएं छुटकारा

आंवला

फैटी लिवर की समस्या से परेशान हैं तो आपको आंवला के जूस का सेवन जरूर करना चाहिए। आंवला विटामिन सी से भरपूर होता है। जो शरीर में जमी गंदगी को बाहर निकालकर उसे डिटॉक्सीफाई करने का काम करता है। ये फैटी लिवर की समस्या से आपको छुटकारा दिलाने का काम करेगा।

Advertisement

एलोवेरा

शरीर को डिटॉक्सीफाई करने के लिए आप एलोवेरा के जूस का भी सहारा ले सकते हैं। अगर आप रोजाना थोड़ी मात्रा में इसके जूस का सेवन करते हैं तो इससे आपके लिवर में जमा गंदगी बाहर निकल जाएगी और आपके फैटी लिवर की समस्या धीरे-धीरे खत्म होने लगेगी। 

Advertisement

करी पत्ता

करी पत्ते में विटामिन ए समेत कई सारे एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं। जिसका सेवन करने से ये आपको फैटी लिवर की समस्या से राहत देने का काम करता है। इसलिए इसका सेवन खाने में जरूर करें।

ये भी पढ़ें : Vijaya Ekadashi: कब मनाई जाएगी विजया एकादशी, जानिए डेट, महत्व और पूजा विधि
 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 19 February 2024 at 09:54 IST