अपडेटेड 24 December 2025 at 22:08 IST

Fat Loss Drink: रोजाना एक ग्लास पीने से गायब हो जाएगी थुलथुली चर्बी, 1 महीने में दिखेगा परिणाम; तेजी से गिरेगा वजन

Weight Loss Drink: सहजन वजन घटाने में मदद करता है, लेकिन कोई चमत्कार नहीं करता है। बेहतर रिजल्ट के लिए सही खानपान, पानी और एक्टिव लाइफस्टाइल भी जरूरी है। किसी भी समस्या या बीमारी में सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

fat and weight loss drink morina tea benefits for healthy and fit body
सहजन की चाय पीने के फायदे | Image: Freepik

Benefits Of Drinking Moringa Tea Daily: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ता वजन और पेट की लटकी चर्बी लगभग हर किसी की परेशानी बन चुकी है। लोग स्लिम दिखने के लिए घंटों जिम में मेहनत करते हैं, डाइट फॉलो करते हैं, फिर भी कई बार मनचाहा रिजल्ट नहीं मिल पाता है। ऐसे में अगर कोई आसान, नेचुरल और घरेलू तरीका मिल जाए, तो क्या बात है।

आज हम आपको बता रहे हैं सहजन के पत्तों से बनने वाली एक आसान ड्रिंक के बारे में, जो वजन घटाने में मदद कर सकती है। सही तरीके और नियमित सेवन से शरीर में धीरे-धीरे पॉजिटिव बदलाव देखने को मिल सकता है।

वजन घटाने में सहजन के फायदे

Uploaded image
  • मेटाबॉलिज्म को करता है तेज

सहजन के पत्ते शरीर के मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद करते हैं। इससे शरीर ज्यादा कैलोरी बर्न करता है, जिससे फैट कम होने में सहायता मिलती है।

  • फाइबर से भरपूर

इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है। इससे बार-बार भूख नहीं लगती और ओवरईटिंग से बचाव होता है।

Advertisement
  • सूजन और वाटर रिटेंशन कम करे

सहजन शरीर से अतिरिक्त पानी और टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है। इससे शरीर का भारीपन और सूजन कम होती है।

Uploaded image
  • ब्लड शुगर को रखे कंट्रोल

यह ब्लड शुगर लेवल को संतुलित रखने में सहायक है, जिससे मीठा खाने की क्रेविंग कम हो जाती है।

Advertisement
  • कमजोरी नहीं होने देता

वजन घटाते समय अक्सर थकान और कमजोरी महसूस होती है। सहजन में कैल्शियम, आयरन और विटामिन C भरपूर होता है, जिससे शरीर में एनर्जी बनी रहती है।

वजन घटाने के लिए सहजन की जादुई चाय

सामग्री

  • 1 चम्मच सहजन के पत्तों का पाउडर या थोड़े से पत्ते 
  • 1 गिलास पानी
  • आधा नींबू का रस
  • 1 चम्मच शहद
Uploaded image

बनाने की आसान विधि

  • सबसे पहले एक पैन में पानी गर्म करें।
  • इसमें सहजन के पत्ते या पाउडर डाल दें।
  • धीमी आंच पर 5-7 मिनट तक उबालें, जब तक पानी थोड़ा कम न हो जाए।
  • अब गैस बंद कर दें और चाय को छान लें।
  • हल्का गुनगुना होने पर इसमें नींबू का रस और शहद मिलाएं।
  • इसे धीरे-धीरे गर्मागर्म पिएं।

कब और कैसे पिएं सहजन की चाय

  • सुबह खाली पेट पीना सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।
  • रोजाना 1 गिलास से ज्यादा न लें।
  • साथ में हल्का-फुल्का व्यायाम और संतुलित डाइट जरूर रखें।

यह जरूर पढ़ें:  Weight Loss Snacks: मखाने से बनाएं ये 5 तरह के टेस्टी और हेल्दी स्नैक्स, वेट लॉस करते टाइम नहीं लगेगी भूख
 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 24 December 2025 at 22:08 IST