अपडेटेड 12 May 2023 at 07:57 IST

Eyes flutter: आंखों का फड़कना 'शुभ' या 'अशुभ'? जानें क्या है वैज्ञानिकों का तर्क

Eyes flutter: हमारे समाज में आंखों के फड़कने से जुड़े कई मिथ हैं। कुछ लोग बायीं आंख के फड़कने को शुभ मानते हैं तो कुछ लोग बायीं आंख के फड़कने को अशुभ संकेत मानते हैं।

| Image: self

Eyes flutter: हमारे समाज में आंखों के फड़कने से जुड़े कई मिथ हैं। कुछ लोग बायीं आंख के फड़कने को शुभ मानते हैं तो कुछ लोग बायीं आंख के फड़कने को अशुभ संकेत मानते हैं। बहुत से लोग मानते हैं कि आंखों का फड़कना आने वाली चीजों का संकेत है। 

हालांकि, यह सच नहीं है और आंखों के फड़कने के पीछे कुछ कारण होते हैं। आज हम आंखों के फड़कने के पीछे के कुछ वैज्ञानिक कारणों (scientific reasons of Eyes flutter) को जानने जा रहे हैं।

सूखी आंखें (dry eyes)

आंखों का रूखापन भी उनके फड़कने के पीछे का एक कारण होता है। यह समस्या तब होती है जब आंखें ड्राई हो जाती हैं। इसके अलावा एलर्जी या आंखों में अधिक पानी जाने के कारण भी यह समस्या हो सकती है। अगर आपकी आंखें बार-बार सूखी रहती हैं तो इस समस्या से निजात पाने के लिए आप आई ड्रॉप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Advertisement

पर्याप्त नींद नहीं लेना (not getting enough sleep)

नींद पूरी न होने पर भी यह समस्या सामने आती है। अगर आप लंबे समय तक जगे रहने के बाद कोई किताब पढ़ते हैं या कोई फिल्म देखते हैं, जिससे आपको पर्याप्त नींद नहीं मिलती है, तो इससे भी आपकी आंखें फड़क सकती हैं। यह कंप्यूटर, लैपटॉप या मोबाइल पर ज्यादा समय बिताने के कारण भी हो सकता है।

Advertisement

मांसपेशियों की समस्या (muscle problems)

अगर आपकी आंखें बार-बार फड़कती हैं तो आपको आंखों की मांसपेशियों से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। अगर आपकी आंखें लगातार फड़क रही हैं, तो आंखों की जांच कराएं। यह भी जांच लें कि आपके चश्मे के नंबर में कोई बदलाव तो नहीं हुआ है।

तनाव होना (stress)

अत्यधिक तनाव भी आंखों के फड़कने का कारण बन सकता है। अगर आप किसी चीज के बारे में चिंता करते हैं और उसके बारे में लगातार सोचते हैं, तो इससे तनाव बढ़ता है और आपकी आंखें फड़कने लगती हैं। तनाव अक्सर नींद में खलल डालता है।

मैग्नीशियम की कमी (magnesium deficiency)

मैग्नीशियम की कमी से भी आंखें फड़क सकती हैं। इसके अलावा चाय-कॉफी, शराब या ड्रग्स का अधिक सेवन करने से भी यह समस्या होती है।

आंखों का फड़कना शुभ या अशुभ घटनाओं का संकेत नहीं है बल्कि इसके पीछे कुछ कारण हो सकते हैं। प्राचीन मान्यता के अनुसार, कुछ लोग आज भी आंखों के फड़कने से शुभ-अशुभ घटनाओं की भविष्यवाणी कर देते हैं।

Published By : Priya Gandhi

पब्लिश्ड 12 May 2023 at 07:57 IST