अपडेटेड 31 July 2023 at 16:45 IST

Eye Flu In Children: बड़ों से ज्यादा बच्चों के लिए खतरा है आई फ्लू, कैसे करें बचाव?

आई फ्लू कई तरह का होता है। यह बैक्टीरिया, वायरस या एलर्जी की वजह से हो सकता है। बारिश ने बाद मौसम में पैदा हुई नमी की वजह से फैसले वाला ये इंफेक्शन बहुत तेजी से फैलता है। 

Eye Flu In Children
Eye Flu In Children | Image: self

Eye Flu In Children: भारी बारिश और बाढ़ के कारण दिल्ली के दिल्ली-एनसीआर सहित देश के कई राज्यों में आई फ्लू तेजी से पैर पसार रहा है। डॉक्टरों का मानना है कि आई फ्लू से संक्रमण का खतरा बड़ों से ज्यादा बच्चों में हैं। दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात में इसके फैलने का कारण बाढ़ बारिश के भारी जलभराव के माना जा रहा है। 

स्टोरी में आगे पढ़ें...

  • आई फ्लू फैलने का कारण?
  • आई फ्लू के लक्षण?
  • आई फ्लू से बचने के लिए बरतें ये सावधानियां

तेजी से फैलता है इंफेक्शन

डॉक्टरों के मुताबिक, आई फ्लू कई तरह का होता है। यह बैक्टीरिया, वायरस या एलर्जी की वजह से हो सकता है। बारिश के बाद मौसम में पैदा हुई नमी की वजह से फैलने वाला ये इंफेक्शन बहुत तेजी से फैलता है। 

क्या होता है आई फ्लू?

आई फ्लू एक संक्रामक बीमारी है, जो एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में आसानी से और तेजी से फैलती है। आई फ्लू को कंजंक्टिवाइटिस या पिंक आई के नाम से भी जाना जाता है। ये संक्रमण आंखों के व्हाइट पार्ट में होता है खासतौर पर यह मानसून के मौसम में तेजी से फैलता है।

1

क्या हैं आई फ्लू के लक्षण?

  • आंखें लाल हो जाती हैं।
  • आंखों में पानी आने लगता है।
  • आंखों में जलन होने लगती है।
  • आंखों से साफ नहीं दिखता। 
  • पलकों पर पीला और चिपचिपा तरल जमा होने लगता है।
  • आंखों में अजीब तरह की चुभन और सूजन आ जाती है।
  • आंखों से पानी आने के साथ खुजली शुरू हो जाती है।

कैसे करें आई फ्लू से बच्चों का बचाव?

  • आई फ्लू से संक्रमित बच्चे को घर में ही रखें। बाहर खेलने या फिर स्कूल न भेंजे। क्योंकि जब संक्रमित बच्चा दूसरे बच्चों के संपर्क में आता है तो ये वायरल दूसरे बच्चों को भी अपनी चपेट में ले लेता है।
  • बच्चों को आई फ्लू के बारे में बताएं। उन्हें समझाएं कि हाथों से चेहरे और आंखों को बार-बार टच न करें। घर आते ही बच्चों को हैंड वॉश कराएं।
  • मानसून के दौरान बच्चों को इंडोर गेम खिलाएं। उन्हें बाहर न जाने दें। पब्लिक स्विमिंग पूल, मैदान, कॉलोनी, पब्लिक पार्क में भी ना जाने दें। क्योंकि इन जगहों पर संक्रमण फैलने का रिस्क ज्यादा है।
  • आई फ्लू के दौरान बच्चे के खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। बच्चे को संतुलित आहार दें। हरी सब्जियां, संतरे जैसे हेल्दी फूड को डाइट में शामिल करें।
  • आई फ्लू में साफ सफाई का बेहद खास ख्याल रखना होता है। ऐसे में अपने आस-पास गंदगी न होने दें और जैसे ही बच्चे कोई काम करे उनके हाथ धुलवाएं और साथ ही सैनिटाइजर का भी इस्तेमाल करते रहें। 

इसे भी पढ़ें: Face Pack: बढ़ती उम्र के साथ झुर्रियों से हैं परेशान, तो ये होम मेड फेस मास्क आएंगे आपके काम

Advertisement

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारी के आधार पर हैं।  REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को इस्तेमाल करने से पहले संबंधित डॉक्टर और एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 31 July 2023 at 16:40 IST