अपडेटेड 4 August 2023 at 10:34 IST
Eye Flu: लार से भी ठीक होता है आई फ्लू? आपके घर में भी फैला है इनफेक्शन तो जान लीजिए सच्चाई
इन दिनों काफी तेजी से आई फ्लू बढ़ रहा है। ऐसे में इससे बचाव के लिए सोशल मीडिया पर कई तरह के दावे किये जा रहे हैं। जिन्हें से एक लार से ठीक होना भी। आइए जानते हैं इसमें कितनी सच्चाई है।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Applying Saliva on Eyes Treat Eye Flu: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली एनसीआर समेत देश के कई अन्य राज्यों में मानसून की दस्तक के बाद से आई फ्लू काफी तेजी से फैल रहा है। वैसे तो ये खतरनाक बीमारी नहीं है, लेकिन अगर सही इलाज न करवाया जाए तो ये गंभीर रुप ले सकती है। इसे ठीक करने के लिए एक तरफ जहां लोग दवाइयों के साथ घरेलू उपायों का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ आई फ्लू से बचाव के लिए अलग ही दावे किए जा रहे हैं। जिसमें ये कहा जा रहा है कि लार से भी आई फ्लू को ठीक किया जा सकता है। आइए जानते हैं इसमें कितनी सच्चाई है।
स्टोरी में आगे ये पढ़ें.....
- आई फ्लू को लेकर सोशल मीडिया पर हो रहे ये दावे
- क्या लार से भी ठीक हो सकता है आई फ्लू?
- क्या है आई फ्लू?
आई फ्लू को लेकर सोशल मीडिया पर हो रहे ये दावे
आई फ्लू के बढ़ते मामलों के साथ ही सोशल मीडिया और इंटरनेट पर इससे बचने के लिए कई तरह की दवाईंया और देसी उपायों के दावे किए जा रहे हैं। इन्हीं एक दावा ये भी किया जा रहा है कि लार यानी थूक से भी आई फ्लू को ठीक किया जा सकता है वो सिर्फ एक दिन में। हाल ही में इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक विडियो शेयर किया गया है, जिसमें यह बताया गया है कि आई फ्लू को तुरंत ठीक करने के लिए आंखों में लार लगा सकते हैं। ऐसा करने से आई फ्लू एक ही दिन में ठीक हो जाता है। आइए जानते हैं इसके बारे में एक्सपर्ट्स की क्या राय है।
क्या लार से भी ठीक हो सकता है आई फ्लू?
एक्सपर्ट्स के मुताबिक आई फ्लू होने पर किसी भी तरह के दावे पर भरोसा करना नुकसानदायक हो सकता है। आई फ्लू होने पर आंखों में लार लगाने से इन्फेक्शन बढ़ सकता है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक ये दावा भ्रामक और गलत है। आई फ्लू होने पर सबसे पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए और सही समय पर इलाज करवाना चाहिए नहीं तो ये इंफेक्शन गंभीर रुप भी ले सकता है।
Advertisement
क्या है आई फ्लू?
आई फ्लू आंखों में होने वाला एक तरह का संक्रमण है। इससे इंफेक्टेड व्यक्ति की आंखें लाल हो जाती है और दर्द के सूजन जैसी परेशानी होती है। आई फ्लू वायरस से संक्रमित होने की वजह से होती है और यह बीमारी एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में आसानी से फैलती है। आई फ्लू को पिंक आई और कंजंक्टिवाइटिस भी कहा जाता है। इस बीमारी में आंखों के सफेद हिस्से में मौजूद लेयर कंजंक्टिवा में सूजन होती है।
यह भी पढ़ें... Eye Flu ठीक होने के बाद कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां? इन बातों का रखें खास ध्यान, वरना....
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारी के आधार पर हैं। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले संबंधित डॉक्टर और एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 4 August 2023 at 10:33 IST