Stomach Gas Remedies: पेट की गैस का 'इमरजेंसी' इलाज, न्यूट्रिशनिस्ट ने दी सलाह, ये ड्रिंक पीते ही मिनटों में आराम

Stomach Gas Remedies: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और बिगड़े खान-पान के कारण ब्लोटिंग या पेट में गैस अटक जाना एक आम समस्या बन गई है। कई बार यह गैस शरीर से बाहर नहीं निकल पाती, जिससे सीने में जलन, पेट में भारीपन और बेचैनी होने लगती है। अगर आप भी इस अटकी हुई गैस से परेशान हैं, तो ये कुछ घरेलू नुस्खे आपके काम आ सकते हैं।

 Stomach Gas Remedies
Stomach Gas Remedies | Image: Freepik\Instagram

Stomach Gas Remedies:  आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में गलत खान-पान और बिगड़ता लाइफस्टाइल पेट की समस्याओं का सबसे बड़ा कारण बन गया है। कभी बासी खाना, कभी जरूरत से ज्यादा खा लेना, तो कभी बिना चबाए जल्दी-जल्दी भोजन करना। ये छोटी-छोटी गलतियां पेट में भयंकर गैस और भारीपन पैदा कर देती हैं। कई बार तो गैस की वजह से उठना-बैठना और सांस लेना भी दूभर हो जाता है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो इस लेख में आपको न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह का बताया हुआ 'लेमन शॉट'रेसिपी के बारे में बताएंगे। जिससे ट में अटकी गैस को तुरंत बाहर निकालने में जादुई असर दिखाती है।

कैसे बनाएं गैस नाशक 'लेमन शॉट'?

  • आधा नींबू का रस
  • एक चुटकी हींग
  • एक चुटकी काली मिर्च
  • आधा कप गर्म पानी

लेमन शॉट बनाने का तरीका 

  • एक गिलास में ऊपर दी गई सभी सामग्रियों को मिलाएं और अच्छी तरह मिक्स कर लें। इस मिश्रण को चाय की तरह धीरे-धीरे पिएं। इसे पीते ही आप पेट में हल्कापन महसूस करेंगे और ब्लोटिंग की समस्या गायब हो जाएगी।
  • अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो पाचन तंत्र को शांत करते हैं। एक कप पानी में अदरक के टुकड़े उबालें और इसे छानकर गुनगुना पिएं।
  • अगर आपको बार-बार पेट फूलने और दर्द की शिकायत रहती है, तो पुदीने की चाय एक बेहतरीन विकल्प है। यह पेट की मांसपेशियों को आराम देती है।
  • तत्काल राहत के लिए एक गिलास पानी में आधा चम्मच बेकिंग सोडा मिलाकर पिएं। ध्यान रहे, इसकी मात्रा कम ही रखें और इसे कभी-कभी ही इस्तेमाल करें।

इन बातों का जरूर रखें ध्यान

  • भोजन को हमेशा धीरे-धीरे और अच्छी तरह चबाकर खाएं। जल्दबाजी में खाना खाने से हवा पेट के अंदर चली जाती है जो गैस का कारण बनती है।
  • खाना खाने के तुरंत बाद बिस्तर पर लेटने की गलती न करें। कम से कम 15-20 मिनट टहलें।
  • बोतल से या स्ट्रॉ की मदद से पानी पीने पर पेट में हवा अधिक जाती है, जिससे ब्लोटिंग होती है।
  • धूम्रपान और बार-बार च्युइंगम चबाने से भी पेट फूलने की समस्या बढ़ सकती है।

ये भी पढ़ें - Hanuman Jayanti 2026 Lucky Zodiac: हनुमान जयंती के दिन मंगल गोचर से इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, होगा महालाभ 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By :
Aarya Pandey
पब्लिश्ड