अपडेटेड 10 April 2025 at 23:01 IST
Elaichi Water: खाली पेट इलायची का पानी पीने से क्या होता है? जानें बनाने का तरीका
यदि सुबह उठकर इलायची के पानी का सेवन नियमित रूप से किया जाए तो इससे क्या फायदे होते हैं, जानते हैं इसके बारे में...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Elaichi Water in Hindi: हमारी रसोई में कई ऐसे सुगंधित मसाले हैं जो सेहत को कई समस्याओं से दूर रखते हैं। उन्हीं मसालों में एक है इलायची। इलायची का इस्तेमाल न केवल पूजा में किया जाता है बल्कि इसका इस्तेमाल खाने में भी करते हैं। बता दें कि यदि व्यक्ति इलायची का पानी पीता है तो इससे उसे कई तरीकों से फायदा पहुंच सकता है। ऐसे में रोजाना सुबह इलायची के पानी पीने से सेहत को क्या फायदे होते हैं, इसके बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि सुबह उठकर खाली पेट इलायची का पानी नियमित रूप से पीने पर क्या फायदे होते हैं साथ ही ये भी जानेंगे कि आप घर पर रहकर कैसे इलायची का पानी तैयार कर सकते हैं। पढ़ते हैं आगे...
इलायची के पानी को पीने के फायदे
- बता दें, इलायची के पानी के सेवन से मोटापे को कम किया जा सकता है। इसके अंदर मैग्नीशियम, पोटेशियम, कैल्शियम पाया जाता है जो न केवल सेहत के लिए अच्छा होता है बल्कि फैट बर्न का कार्य भी करता है।
- यह पाचन क्रिया के लिए बेहद उपयोगी है। यदि खाली पेट इसका सेवन किया जाए तो कब्ज की समस्या से राहत मिलती है।
- जिन लोगों को बीपी की परेशानी रहती है उन्हें बता दें इलायची के अंदर एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो यह रक्तचाप को नियंत्रित रखते हैं। साथ ही इसके पानी के सेवन से ब्लड प्रेशर नहीं बढ़ता है।
- बता दें, इलायची के पानी के सेवन से मुंह की दुर्गंध को भी दूर किया जा सकता है। यह मुंह के बैक्टीरिया को मारता है साथ ही कैविटी को रोकता है।
कैसे बनाएं इलायची का पानी?
इलायची के पानी को बनाने के लिए आप चार से पांच इलायची एक गिलास पानी में उबालें और जब वह पानी आधा गिलास रह जाए तो गैस बंद करके उसे छान लें फिर गुनगुना करके सेवन करें।
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 10 April 2025 at 23:01 IST