अपडेटेड 24 March 2026 at 18:04 IST
Amla Mishri Benefits: आंवले के साथ मिश्री खाने से सेहत को हो सकते हैं ये खास फायदे, जानें कैसा और कब खाना है
Amla Mishri Benefits: आयुर्वेद में आंवला को 'अमृतफल' माना गया है, और जब इसे मिश्री के साथ मिलाया जाता है तो इसका असर कई और अधिक बढ़ जाता है। बता दें, आंवला और मिश्री का कॉम्बिनेशन कई गुना बढ़ जाती है। यह मिश्रण न केवल स्वाद में संतुलित है, बल्कि शरीर के दोषों, विशेषकर 'पित्त' को शांत करने में रामबाण है। आइए इस लेख में इसके फायदे के बारे में विस्तार से जानते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Amla Mishri Benefits: आयुर्वेद में आंवले बेहद सौभाग्यशाली माना जाता है और जब इसे मिश्री के साथ खाते हैं तो इसकी अहमियत और भी अधिक बढ़ जाती है। जब हम अक्सर थकान और कमजोर इम्युनिटी से जूझते हैं तो आंवला और मिश्री आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। आइए इस लेख में विस्तार से आंवला और मिश्री खाने के फायदे के बारे में विस्तार से बताएंगे।
आंवला और मिश्री का कॉम्बिनेशन
आंवला विटामिन-C, एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर का भंडार है, लेकिन इसका स्वाद कसैला और खट्टा होता है। मिश्री न केवल इसके स्वाद को संतुलित करती है, बल्कि इसकी तासीर को और भी अधिक गुणकारी बनाती है। ध्यान रहे, यहाँ साधारण चीनी की जगह धागे वाली मिश्री का उपयोग करना ही सबसे बेहतर होता है क्योंकि यह रसायनों से मुक्त और ठंडी तासीर वाली होती है।
आंवला और मिश्री इम्युनिटी को करता है मजबूत
आंवला विटामिन-C का सबसे बड़ा स्रोत है। मिश्री के साथ इसका नियमित सेवन शरीर की रक्षा प्रणाली को मजबूत करता है, जिससे सर्दी-खांसी और वायरल संक्रमण का खतरा कम हो जाता है।
आंवला और मिश्री पाचन तंत्र को करता है मजबूत
अगर आप एसिडिटी, सीने में जलन या कब्ज से परेशान हैं, तो आंवला और मिश्री का सेवन आपके लिए बेहद फायदेमंद है। यह पेट की गर्मी को शांत करता है और पाचन रसों के स्राव में मदद करता है।
Advertisement
आंखों की रोशनी और बालों की चमक के लिए रामबाण
आंवले में मौजूद 'कैरोटीन' आंखों की रोशनी बढ़ाने में सहायक है। वहीं, मिश्री के साथ इसका सेवन बालों को जड़ों से मजबूत बनाता है और उन्हें असमय सफेद होने से रोकता है।
हीमोग्लोबिन को बढ़ाने में करता है मदद
जिन लोगों को एनीमिया या खून की कमी है, उनके लिए यह मिश्रण रामबाण है। यह शरीर में आयरन को बढ़ाने में मदद करता है।
Advertisement
आंवला और मिश्री का सेवन कब और कैसै करें?
- सूखे आंवले का चूर्ण और बराबर मात्रा में पिसी हुई मिश्री मिला लें। रोज सुबह खाली पेट एक चम्मच इस मिश्रण को गुनगुने पानी के साथ लें।
- यदि ताजा आंवला उपलब्ध है, तो 10-20 मिली रस में एक चम्मच मिश्री मिलाकर पिएं।
- आयुर्वेद के अनुसार, इसका अधिक लाभ उठाने के लिए सुबह खाली पेट सेवन करना सबसे उत्तम माना जाता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 24 March 2026 at 18:04 IST