
अपडेटेड 6 July 2025 at 18:31 IST
Sproute: रोजाना खाएं एक मुठ्ठी अंकुरित मूंग, मिलेंगे जबरदस्त फायदे; नहीं होगी शरीर में प्रोटीन की कमी
Sprouted Moong: मूंग दाल प्रोटीन के सबसे अच्छे स्रोतों में से एक मानी जाती है, अन्य दलों के मुकाबले इसमें प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है और यह पच भी बहुत जल्दी जाती है। यह पेट साफ रखने में भी हमारी मदद करती है। लेकिन अगर आप मूंग को अंकुरित करके खाएंगे तो आपको प्रोटीन के साथ कई और भी फायदे मिल सकते हैं। आईए जानते हैं रोजाना एक मुट्ठी अंकुरित मूंग खाने के फायदे।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 1 min read

अंकुरित मूंग में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है जो पाचन तंत्र को मजबूत करता है। रोज सुबह एक मुट्ठी अंकुरित मूंग खाने से कब्ज, गैस और पेट फूलने जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है।

अंकुरित मूंग में फाइबर की मात्रा भरपूर होती है और कैलोरी बहुत कम जिससे लंबे समय तक पेट भरा रहता है और भूख कम लगती है। यह वजन घटाने में सहायक हो सकता है।
Image: FreepikAdvertisement

अंकुरित मूंग में विटामिन सी, विटामिन ए और आयरन जैसे तत्व शामिल हैं जो इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने में मदद करते हैं। रोजाना इसके सेवन से कई बीमारियां दूर रहती हैं।
Image: Freepik
अंकुरित मूंग में एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को हेल्दी और चमकदार बनाने में मदद करते हैं। इसमें मौजूद विटामिन शरीर को मजबूत बनाते हैं।
Image: FreepikAdvertisement

अंकुरित मूंग में पोटेशियम और फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो बीपी को कंट्रोल करने में और दिल की नसों को ब्लॉकेज होने से रोकने में मदद करते हैं।
Image: Pixabay
अंकुरित मूंग का सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। अंकुरित मूंग में मौजूद प्रोटीन और फाइबर ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है।
Image: FreepikDisclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Deepak Gupta
पब्लिश्ड 6 July 2025 at 18:31 IST