अपडेटेड 20 December 2023 at 20:56 IST

Garlic: सर्दियों में रोजाना खाली पेट खाएं लहसुन की 1 कली, होंगे ये 5 जबरदस्त फायदे

लहसुन हर घर में मसाले के रूप में यूज किया जाता है, लेकिन ठंड में सुबह खाली पेट इसकी 1 खली का सेवन करते हैं, तो सेहत को कई फायदे होते हैं।- - Republic Bharat

Garlic
सर्दियों में रोजाना खाली पेट खाएं लहसुन की 1 कली | Image: freepik

Garlic Benefits In Winter: आज के समय में लोग बहुत ही जल्दी बीमारियों की चपेट में आने लगे हैं। जिसके पीछे हमारी खराब लाइफस्टाइल तो है ही साथ ही हमारे खान-पान का असर भी इसपर पड़ता है। हालांकि इसके पीछे कई अन्य कारण भी हो सकते हैं, लेकिन अगर आप अपने स्वास्थ्य को अच्छा रखना चाहते हैं, तो सुबह खाली पेट लहसुन की एक कली का सेवन जरूर करें। इससे शरीर को कई फायदे मिलते हैं। आइए जानते हैं इसके क्या-क्या फायदे हैं।

स्टोरी में आगे ये पढ़ें...

  • लहसुन में पाए जाने वाले पोषक तत्व
  • क्या आप भी रहते हैं बीमार?
  • बीमारियों से है बचना तो डाइट में शामिल करें कच्चा लहसुन

कच्चे लहसुन में छुपा है पोषक तत्वों का खजाना

आमतौर पर हर घर के किचन में इस्तेमाल किया जाने वााल लहसुन सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन B-6, C, फाइबर, प्रोटीन और मैग्‍नींज जैसे पोषक तत्‍व मौजूद होते हैं। ऐसे में रोजाना सुबह लहसुन की 1 कली खाने से आपको हेल्‍थ से जुड़े कई फायदे मिल सकते हैं।  

कच्चा लहसुन खाने के फायदे

कोलेस्ट्रॉल के लिए
कच्चा लहसुन कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में बहुत ही फायदेमंद होता है। सुबह खाली पेट लहसुन की एक कली खाने से हेल्दी हार्ट को बढ़ावा देने में मदद मिलती है। इसमें पाए जाने वाला एलिसिन, कोलेस्ट्रॉल कम करने और रक्त को पतला करने में मदद करते हैं।

Advertisement

इम्युनिटी बूस्टर के लिए
अगर किसी व्यक्ति की इम्युनिटी कमजोर रहती हो, तो उसे रोजाना नियमित रूप से खाली पेट लहसुन का सेवन करना चाहिए। यह इम्यून सिस्टम के लिए सुपरहीरो की तरह काम करता है।

स्किन में निखार के लिए
लहसुन सिर्फ हेल्थ ही नहीं बल्कि ब्यूटी के लिए भी बहुत ही कारगर होता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व मुंहासों को रोकने में मदद करता है और साथ ही जिद्दी मुंहासों के दागों को हल्का करता है।

Advertisement

यूटीआई से बचाव के लिए
ई.कोली बैक्टीरिया के बढ़ने के कारण यूटीआई की समस्या होती है। ऐसे में कच्चा लहसुन इस बैक्टीरिया को रोकने में मददगार होता है। यह किडनी संक्रमण को रोकने में भी मदद करता है।

वजन घटाने के लिए
कच्चे लहसुन से वजन को कम करने में भी मदद मिलती है। यह उन जीनों पर ब्रेक लगाता है जो फैट स्टोरिंग सेल्स को बनाते हैं। साथ ही, यह थर्मोजेनेसिस को बढ़ाता है, जिससे फैट बर्न होता है।

यह भी पढ़ें… Year Ender: 2023 में गूगल पर सबसे ज्यादा इन Diet Plans को किया गया सर्च, आप भी कर सकते हैं फॉलो

सर्दी-जुकाम के लिए
सर्दियों के सीजन में अक्सर लोग सर्दी-जुकाम से परेशान रहते हैं। ऐसे में अगर आप कच्चे लहसुन का सेवन करते हैं, तो इस समस्या में यह जादू की तरह काम करता है। इसमें सर्दी और खांसी पैदा करने वाले वायरस के खिलाफ शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। 

यह भी पढ़ें… Egg: संडे हो या मंडे रोज खाली पेट खाएं अंडे, चाचा चौधरी से भी तेज चलेगा दिमाग; होंगे ये फायदे

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 20 December 2023 at 20:56 IST