अपडेटेड 7 March 2024 at 23:20 IST

Diabetes कंट्रोल करना अब होगा आसान, शरीर में दिखे ये लक्षण; तो अपनाएं घरेलू उपाय

Diabetes आज के समय की आम, लेकिन गंभीर बीमारी बन चुकी है। हालांकि इसके शुरुआती लक्षण नजर आते ही कुछ घरेलू उपायों से इसे कंट्रोल किया जा सकता है।

Diabetes.jpg
अब डायबिटीज कंट्रोल करना हुआ आसान | Image: Freepik

Diabetes Control Home Remedies: डायबिटीज अब सिर्फ बड़ी उम्र के लोगों को ही नहीं बल्कि नौजवानों और छोटे बच्चों को भी अपना शिकार बनाने लगा है। पिछले कुछ सालों में भारत में मधुमेह के मरीजों की संख्या काफी तेजी से बढ़ी है। ऐसे में इसे कंट्रोल करना बेहद जरूरी हो गया है। इसलिए आज हम आपको ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए कुछ घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं, जिसका कोई साइफेक्ट भी नहीं है और आप शरीर में डायबिटीज के लक्षण नजर आते ही इनका इस्तेमाल करके इसे कंट्रोल कर सकते हैं।

सबसे पहले हम जानते हैं कि डायबिटीज होता है क्या है। जब शरीर के पैन्क्रियाज में इन्सुलिन की कमी हो जाती है, मतलब कम मात्रा में इन्सुलिन पहुंचता है, तो खून में ग्लूकोज की मात्रा भी ज्यादा हो जाती है। इसी स्थिति को डायबिटीज कहते हैं।  

डायबिटीज के शुरुआती और गंभीर लक्षण?

शुरुआती लक्षण
 

  • अधिक प्यास लगना
  • अधिक पेशाब आना
  • अधिक भूख लगना
  • वजन कम होना

गंभीर लक्षण
 

  • बेहोशी आना
  • दौरा पड़ना
  • व्यवहारिक बदलाव

डायबिटीज कंट्रोल करने के घरेलू उपाय?

सुबह के समय करें ये काम
डायबिटीज के मरीज रोजाना सुबह दो से तीन तुलसी की पत्तियां चबाकर खाएं। ऐसा करने पर उन्हें काफी आराम मिलेगा और धीरे-धीरे यह कंट्रोल भी होने लगेगा।

Advertisement

खाने से पहले खाएं ये एक चीज
रोजाना खाना खाने के बाद थोड़ी मात्रा में सौंफ खाएं। इससे भी शुगर को कम करने में मदद मिलती है।

खाली पेट इन चीजों के सेवन से कंट्रोल होगी डायबिटीज
सुबह खाली पेट टमाटर, खीरा और करेले का जूस मिलाकर पिएं। इससे काफी तेजी से शुगर कंट्रोल होता है।

Advertisement

मेथी पानी का इस तरह करें सेवन 
डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए मेथी के दाने भी बहुत ही असरदार होते हैं। इसके लिए रात भर मेथी के दानों को एक गिलास पानी में भिगोकर रखें और अगली सुबह मेथी के दाने चबाकर खाएं साथ ही बचे हुए पानी को भी पिएं।
रोजाना सुबह खाली पेट नीम की पत्तियों का जूस पिएं।

अलसी के बीज से होगा कंट्रोल
प्रतिदिन सुबह खाली पेट अलसी के बीज का चूर्ण  गर्म पानी के साथ लें।  

यह भी पढ़ें… Women Health: वैजिनाइटिस क्या है? क्या हैं इसके लक्षण और बचाव के उपाय

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 7 March 2024 at 23:20 IST