अपडेटेड 28 November 2025 at 21:27 IST
Chhuhara Benefits : सर्दियों में छुहारा दूध के साथ लें या सूखा खाने से मिलेंगे फायदे, जानें सही तरीका
Chhuhara Benefits : सर्दियों में आप ड्राई फ्रूट्स को किस तरह खाते हैं, ये बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि ठंड में छुहारा दूध के साथ लें या फिर सूखा खाएं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Chhuhara Benefits : सर्दियों का मौसम अपने साथ गर्माहट, स्वाद और सेहतमंद खान-पान की मांग लेकर आता है। इस मौसम में जिन खाद्य पदार्थों को "सुपरफूड" का दर्जा मिला हुआ है, उनमें से एक है छुहारा । यह न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होता है, बल्कि पोषक तत्वों का भंडार भी है।लेकिन, छुहारे के फायदों को लेकर एक सवाल हमेशा बना रहता है कि इसे दूध के साथ खाना चाहिए या सूखा? आज हम आपको छुहारे की तासीर, इसके फायदे और इसे खाने का सबसे सही तरीके के बारे में विस्तार से बताएं।
छुहारे सर्दियों के लिए क्यों है खास?
छुहारे, जो ताड़ के पेड़ पर उगने वाले खजूर का सूखा रूप होते हैं, की तासीर गर्म होती है। इसी वजह से यह सर्दियों में शरीर को अंदर से गर्माहट देने, ठंड से बचाने और ऊर्जा के स्तर को बनाए रखने में बेहद कारगर माना जाता है। यह विटामिन, मिनरल्स, और फाइबर से भरपूर होता है।
छुहारा दूध के साथ से लें या फिर सूखा खाएं?
- आप सर्दियों में छुहारे दूध के साथ ही खाएं। यह बेहद फायदेमंद माना जाता है।
- आप 2-3 छुहारों को रात भर भिगो दें। सुबह या रात को सोने से पहले इन्हें एक गिलास गर्म दूध में डालकर 5-7 मिनट तक उबालें। इससे जिन लोगों का वजन नहीं बढ़ता है। उनके लिए फायदेमंद है।
- दूध और छुहारे को एक साथ लेने से नींद अच्छी आती है और इम्यूनिटी स्ट्रांग होती है।
ये भी पढ़ें - Margashirsha Purnima 2025 Kab Hai: 4 या 5 दिसंबर कब है मार्गशीर्ष पूर्णिमा, जानें स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व
दूध में छुहारे भिगोकर खाने के फायदे?
छुहारे में कार्बोहाइड्रेट्स, आयरन और कई विटामिन्स होते हैं, जबकि दूध प्रोटीन और कैल्शियम का अच्छा स्रोत है। यह मिश्रण शरीर को तुरंत और लंबे समय तक ऊर्जा प्रदान करता है और कमजोरी को दूर करने में सहायक है। छुहारे में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने और एनीमिया को दूर करने में मदद करता है। छुहारे में फाइबर होता है, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त रखता है। 3-4 छुहारे रात भर दूध या पानी में भिगो दें और सुबह उन्हें दूध के साथ खाएं या उबालकर उस दूध को पिएं। सर्दियों में इसे उबालकर पीने की सलाह दी जाती है।
Advertisement
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 28 November 2025 at 21:27 IST