अपडेटेड 26 May 2024 at 08:18 IST

Health Care Tips: बासी मुंह पानी पीने से सेहत को होते हैं कई फायदे, बेनेफिट्स जान रोज लगेंगे पीने

Drinking Water Benefits: अगर आप रोजाना सुबह उठकर बासी मुंह पानी पीना शुरू कर देंगे तो इससे आपकी सेहत को कई गजब के फायदे होंगे।

Follow : Google News Icon  
Drinking Water
बासी मुंह पानी पीने के फायदे | Image: Freepik

Drinking Water Without Brushing Teeth: सुबह खाली पेट पानी पीना सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। कई लोगों को आपने सुबह उठकर बिना ब्रश किए बासी मुंह पानी पीते हुए भी देखा होगा। कई लोगों को लगता है कि बासी मुंह पानी पीने से सेहत को नुकसान होता है जबकि इससे अलग ये आपकी सेहत को दुरुस्त करने का काम करता है।

दरअसल, पुराने समय में लोग सेहत को दुरुस्त करने के लिए बासी मुंह पानी पिया करते थे। उनका मानना था कि बासी मुंह पानी पीने से पेट से जुड़ी समस्याओं समेत सेहत को कई तरह के फायदे होते हैं। हालांकि आज के समय में भी कई लोग बासी मुंह पानी पीना पसंद करते हैं। ऐसे में आपको बासी मुंह पानी पीने के फायदों के बारे में जान लेना चाहिए।

बासी मुंह पानी पीने के फायदे (Drinking Water Without Brushing Teeth)

  • अगर आप बढ़ते वजन से परेशान हैं तो आपको सुबह खाली पेट बिना ब्रश किए हल्का गर्म पानी पीना चाहिए। इससे आपका मोटापा धीरे-धीरे कंट्रोल होने लगेगा और पेट की चर्बी भी तेजी से घटने लगेगी।
  • बासी मुंह पानी पीने से मेटाबॉलिज्म मजबूत होता है। ऐसा करने से सुबह मल त्याग करने में आसानी होती है। साथ ही पेट में जमा गंदगी मल मूत्र के सहारे बाहर आ जाती है।
  • अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर और शुगर की बीमारी है तो आपको सुबह उठकर सबसे पहले बासी मुंह पानी जरूर पीना चाहिए। इससे ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल होगा।
  • अगर आप कब्ज की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आपको सुबह उठकर दो गिलास बासी मुंह हल्का गर्म पानी पीने की आदत डाल लेनी चाहिए। इससे मल त्यागने में काफी आसानी होगी।
  • सुबह उठकर बासी मुंह पानी पीने से शरीर में नए सेल्स का निर्माण होता है। दरअसल, पानी ब्लड में जहरीले तत्वों को घुलने नहीं देता जिससे नई कोशिकाओं और मांसपेशियों के बनने की प्रक्रिया को बढ़वा मिलता है।
  • कई बार हमारे चेहरे की चमक खो जाती है, जिस वजह से स्किन काफी डल हो जाती है। अगर आप चाहते हैं कि आपकी स्किन की चमक बरकरार रहे तो आपको बासी मुंह पानी पीना शुरू कर देना चाहिए।

ये भी पढ़ें: Petrol-Diesel Price Update: कहीं सस्ता तो कहीं महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, यहां जानिए लेटेस्ट रेट

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 26 May 2024 at 08:18 IST