अपडेटेड 15 May 2025 at 21:07 IST
सेहत के लिए वरदान, गर्मियों में आप भी पी रहे हैं मटके का पानी; इस्तेमाल के दौरान बरतें ये सावधानियां
गर्मियां आते ही लोगों को ठंडे पानी का जरूरत होती है। इस भीषण गर्मी में मटके का पानी किसी वरदान से कम नहीं हैं क्योंकि ये फ्रीज के पानी की तरह न तो नुकसान करता है और इसके साइड इफेक्ट होते हैं। गर्मियों में स्वाद के साथ सेहत का खजाना है मटके का पानी। यह न केवल प्यास बुझाता है बल्कि बहुत सी बीमारियों से भी दूर रखता है।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

गर्मियां आते ही लोगों को ठंडे पानी का जरूरत होती है। इस भीषण गर्मी में मटके का पानी किसी वरदान से कम नहीं हैं क्योंकि ये फ्रीज के पानी की तरह न तो नुकसान करता है और इसके साइड इफेक्ट होते हैं। गर्मियों में स्वाद के साथ सेहत का खजाना है मटके का पानी। यह न केवल प्यास बुझाता है बल्कि बहुत सी बीमारियों से भी दूर रखता है।
मटके का पानी पीने के यूं तो कई फायदे हैं लेकिन मटके का इस्तेमाल करते समय आपने इन सावधानियों को जरूर बरतना चाहिए।
- मटके को साफ, छायादार और ठंडी जगह पर रखें।
- मटके को समय-समय पर धोए ताकि बैक्टिरिया न पनपें।
- मटके से पानी निकालते समय हाथ साफ रखें।
- मटके का पानी रोज बदलें।
- मटके को समय-समय पर धूप में रखे।
- मटके की सफाई के लिए साबुन या ब्रश का इस्तेमाल न करें।
- मटके को हमेशा साफ ढक्कन से ढंककर रखे।
- मटके को जमीन के बजाए किसी स्टैंड पर रखे।
- मटके को बच्चों की पहुंच से दूर रखे।
- मटके में ठंडा पानी कभी न डाले।
ऊपर हमने आपको बताया कि मटका इस्तेमाल करते समय किन-किन सावधानियों को बरतना चाहिए।
अब आपको बताते हैं मटके के पानी के फायदे
Advertisement
- मटके का पानी न केवल प्यास बुझाता है बल्कि पाचन को भी दुरुस्त रखने में मदद करता है।
- मटके का पानी प्राकृतिक रूप से ठंडा होता है जो शरीर के टेंपरेचर को मेंटेन रखता है।
- मटका मिट्टी का होती है और मिट्टी में मौजूद गुण पानी को शुद्ध करते हैं जो शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करते हैं।
- मटके का पानी शरीर के pH लेवल के संतुलित करने में मदद करता है जिससे शरीर में गैस और एसिडिटी जैसी समस्याएं कम होती हैं।
- मटके में मैग्नीशियम और कैल्शियम जैसे मिनरल्स होते हैं जो पानी में घुलकर शरीर में इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बनाए रखने में मदद करते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Deepak Gupta
पब्लिश्ड 15 May 2025 at 21:07 IST