अपडेटेड 14 November 2023 at 23:56 IST

Weight Loss के लिए पी रहे हैं ग्रीन टी? तो बेहतर रिजल्ट के लिए जान लें सही तरीका और समय

Weight Loss के लिए कई लोग ग्रीन टी पीते हैं, लेकिन क्या आपको लगता है कि आप सही तरीके और समय पर इसका सेवन कर रहे हैं। आइए जानते हैं ग्रीन टी पीने का सही समय और तरीका क्या है।

Green Tea Weight Loss

image- freepik
Green Tea Weight Loss image- freepik | Image: self

Green Tea Weight Loss: पिछले कुछ समय से लोगों में मोटापा एक गंभीर समस्या बन चुकी है। इससे छुटकारा पाने के लिए लोग ना जाने कितने जतन करते हैं। एक्सरसाइज से लेकर डाइट फॉलो करने के साथ ही कई तरह की हर्बल टी का सेवन भी करते हैं। वहीं इनमें से वेट लॉस के लिए ग्रीन टी काफी ट्रेंड में है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि वजन कम करने के लिए ग्रीन टी का सेवन कब और कैसे करना चाहिए। आइए इसके बारे में जानते हैं। 

स्टोरी में आगे ये पढ़ें...

  • ग्रीन टी से वजन कैसे कम होता है?
  • बेहतर रिजल्ट के लिए कैसे पीना चाहिए ग्रीन टी?
  • वजन कम करने के लिए कब पीना चाहिए Green Tea?

Green Tea से कैसे कम होता है Weight 

ग्रीन टी में दालचीनी को मिलाकर पीने से नेचुरल तरीके से वजन कम करने में मदद मिलती है। हल्दी में एंटी बायोटिक और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते है। जो शरीर में वजन को घटाने में मदद करते हैं। खाली पेट हल्दी को ग्रीन टी में मिलाकर पीने नेचुरली वेट लॉस होता है।  

बेहतर रिजल्ट के लिए कैसे पीना चाहिए ग्रीन टी?

अगर आप Weight Loss के लिए ग्रीन टी का सेवन कर रहे हैं और रोजाना पीने वाले ग्रीन टी के फायदे को बढ़ाना चाहते हैं, तो उसमें कुछ चीजों को मिलाकर इसका सेवन करें। इससे वजन कम होने के साथ ही इम्युनिटी सिस्टम भी मजबूत होता है। 

Advertisement

ग्रीन टी में दालचीनी मिलाकर पिएं
ग्रीन टी में कई सारी बीमारियों को ठीक करने की प्रॉपर्टीज होती है और जब आप ग्रीन टी में दालचीनी को मिलाकर पीते हैं, तो यह नेचुरल तरीके से वजन कम करने के साथ ही कई बीमारियों को भी ठीक करता है।

यह भी पढ़ें... Munakka Benefits: बाल से आंखों तक, इन 5 परेशानियों का दुश्मन है मुनक्के का पानी, जानें खाने का सही समय

Advertisement

ग्रीन टी में हल्दी के क्या हैं फायदे
हल्दी में एंटी बायोटिक और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो शरीर के वजन को तेजी से कम करने में मदद करते हैं। खाली पेट हल्दी को ग्रीन टी में मिलाकर पीने से नेचुरली वेट लॉस होता है।   

वजन कम करने के लिए कब पीना चाहिए Green Tea?

ज्यादातर लोगों को लगता है कि वजन कम करने के लिए ग्रीन टी सुबह खाली पेट पीना चाहिए, लेकिन ये सच नहीं है। ग्रीन टी पीने से पहले कुछ खा लें और उसके एक दो घंटे के बाद ही ग्रीन टी पीएं। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो आपको पेट में दर्द, मिचली और जलन की समस्या हो सकती है।

यह भी पढ़ें... Methi Tea: वजन घटाने से खूबसूरती बढ़ाने तक, कमाल की है मेथी की चाय; फायदे जान आज ही शुरू कर देंगे पीना

Disclaimer: आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। 

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 14 November 2023 at 23:56 IST