अपडेटेड 13 October 2023 at 22:58 IST
दूध में रोजाना मिलाकर पिएं ये एक चीज, ताकत हो जाएगी दोगुनी, प्रेग्नेंसी में भी होगा फायदा
Milk And Ghee Benefits : अगर आप रोजाना दूध में एक चम्मच घी मिलाकर पिएंगे तो आपकी सेहत को कई फायदे होंगे।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Milk And Ghee Benefits : दूध पीना सेहत के लिए बेहद लाभकारी होता है। बड़े-बुजुर्ग समेत हेल्थ एक्सपर्ट्स भी रात को सोने से पहले दूध पीने की सलाह देते हैं। दूध हमारी शारीरिक और मानसिक ग्रोथ के लिए काफी फायदेमंद होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि साधारण दूध पीने के बजाय अगर आप इसमें एक सफेद चीज रोजाना मिलाकर पीएंगे तो इसकी ताकत दोगुनी हो जाएगी?
स्टोरी में आगे पढ़ें...
- दूध पीने के हैं कई फायदे
- दूध में मिलाकर पिएं एक चम्मच घी
- प्रेग्नेंसी में होंगे गजब के फायदे
जी हां, ये सफेद चीज कुछ और नहीं बल्कि घी है। अगर आप एक गिलास दूध में रोजाना एक चम्मच देसी घी मिलाकर पीएंगे तो इस दूध की ताकत दोगुनी हो जाएगी। तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं दूध में घी मिलाकर पीने के फायदों के बारे में।
डाइजेशन होगा मजबूत
अगर आपको पेट से जुड़ी समस्या रहती है तो आपको दूध में घी मिलाकर पीना चाहिए। इससे पेट का डाइजेस्टिव सिस्टम मजबूत होता है। ऐसे में अगर आपको कब्ज या पेट में सूजन, एसिडिटी जैसी समस्या है तो ये दूध आपको इन समस्याओं से राहत देने का काम करेगा।
Advertisement
सर्दी और खांसी से मिलेगी राहत
ठंड के मौसम में अक्सर लोगों को सर्दी-खांसी जैसी समस्या हो जाती है। ऐसे में आपको घी वाला दूध पीना चाहिए। दरअसल, दूध और घी में एंटीवायरल गुण होते हैं जो सर्दी और खांसी की समस्या से राहत देने का काम करते हैं।
Advertisement
प्रेग्नेंसी में लाभकारी
अगर आप प्रेग्नेंट हैं तो आपको दूध और घी मिलाकर पीना चाहिए। इसके सेवन से मां के शरीर को तो मजबूती मिलती ही है साथ ही इससे गर्भ में पल रहे बच्चे का भी विकास अच्छी तरह होता है। हालांकि, आपको प्रेग्नेंसी में दूध में घी मिलाकर इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।
बढ़ेगी इम्यूनिटी
इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए रोजाना रात को दूध और घी मिलाकर पीना चाहिए। इससे शरीर की इम्यूनिटी बढ़ने में मदद मिलती है। इसलिए रात को सोने से पहले दूध में घी मिलाकर जरूर पिएं।
जोड़ों के दर्द से आराम
दूध कैल्शियम से भरपूर होता है और घी में ओमेगा 3 और 6 फैटी एसिड पाया जाते हैं। इसलिए इन दोनों का मिलाकर सेवन करने से जोड़ों के दर्द से जल्दी राहत मिलती है। इससे हड्डियां भी मजबूत होती हैं।
ये भी पढ़ें : Winter Makeup Mistakes: सर्दियों में मेकअप करते वक्त न करें ये गलतियां, स्किन हो सकती है बुरी तरह डैमेज
Disclaimer: REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 13 October 2023 at 22:54 IST