अपडेटेड 15 June 2023 at 13:03 IST

Breakfast Benefits: सुबह का नाश्ता स्किप करने वाले जान लें इसके फायदे, नहीं तो होगा पछतावा

क्या आप भी Breakfast स्किप कर जाते हैं तो आइए जानते हैं कि आखिर सुबह का नाश्ता करना क्यों जरूरी होता है। 

Don't Skip Breakfast
Don't Skip Breakfast | Image: self

Don't Skip Breakfast: आजकल की भागदौड़ में हम अपनी सेहत का ख्याल रखना ही भूल चुके हैं। लोग अक्सर ऑफिस की जल्दबाजी में सुबह का नाश्ता स्किप कर जाते हैं, जिसका हमारी सेहत पर बुरा असर पड़ता है। दरअसल, ब्रेकफास्ट बॉडी के लिए बेहद जरूरी होता है। रात भर लंबे समय तक भूखा रहने के बाद सुबह का नाश्ता ही है जो आपको दिनभर ऊर्जा देने के लिए मददगार होता है। अगर आप भी ब्रेकफास्ट स्किप कर जाते हैं तो आइए जानते हैं कि आखिर सुबह का नाश्ता करना क्यों जरूरी होता है।

ब्रेकफास्ट के होते हैं ये फायदे

  • मालूम हो कि दिनभर एक्टिव और एनर्जेटिक रहने के लिए सुबह का नाश्ता काफी फायदेमंद होता है। इसलिए इसे अपने डेली रूटीन का हिस्सा जरूर बनाएं। साथ ही इसमें पोषक तत्वों को भी शामिल करें। 
  • सुबह-सुबह नाश्ता करने से दिमाग और शरीर थकान महसूस नहीं कर पाता है। ऐसे में आप अपने नाश्ते में प्रोटीन से भरपूर चीजें जैसे – दाल, अंडा, पनीर आदि को जरूर शामिल करें।
  • कई बार देखने को मिलता है कि कुछ लोग बिना वजह ही चिड़चिड़े हुए रहते हैं, तो बता दें कि इसके पीछे की वजह समय पर खाना न खाना और सुबह का नाश्ता स्किप करना हो सकता है। दरअसल, व्यक्ति का जब पेट भरा होता है तब उसका मूड भी अच्छा रहता है और उसका काम में भी मन लगा रहता है।

    यह भी पढ़ें... Health: चलती बस में Heart Attack से गई 32 साल के युवक की जान, भूलकर भी नजरअंदाज ना करें ये लक्षण

     
  • सुबह का नाश्ता करने से व्यक्ति का दिमागी विकास भी हो सकता है। नाश्ता ना केवल एकाग्रता को बढ़ा सकता है बल्कि इससे व्यक्ति की सेहत भी तंदुरुस्त रह सकती है। 
  • सुबह का नाश्ता करने से आपका मेटाबोलिज्म अच्छे से काम करता है जिसकी वजह से शरीर में मौजूद कैलोरी अच्छे से बर्न होती है। इसके अलावा शरीर का ब्लड शुगर लेवल भी अच्छा बना रहता है।
  • ब्रेकफास्ट हमारी स्किन और बाल की सेहत के लिए भी बहुत जरूरी होता है। दिन की पहली मील ब्रेकफास्ट आंखों और मांसपेशियों के लिए भी उतनी ही लाभदायक है।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारी के आधार पर हैं।  REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले संबंधित डॉक्टर और एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। 

यह भी पढ़ें... Glowing Skin: कहीं आपकी डाइट में तो शामिल नहीं हैं ये फूड्स, समय से पहले कर देती हैं बूढ़ा, आज ही करें दूर

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 15 June 2023 at 12:59 IST