अपडेटेड 24 February 2026 at 10:50 IST
Weight Gain Vs Loss: रात में फल खाने से वजन घटता या बढ़ता है? जान ले ये जरूरी बातें
Weight Gain Vs Loss: अगर आप भी रात में फल खाते हैं तो आपको यह जानना बेहद जरूरी है कि इससे आपकी शरीर पर क्या असर पड़ता है। इससे वजन घटता है कि बढ़ता है? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Weight Gain Vs Loss: स्वस्थ रहने के लिए फलों का सेवन हमेशा से ही सबसे अच्छा ऑप्शन माना गया है। लेकिन जब बात वजन घटाने या बढ़ाने की आती है, तो 'समय' और 'चुनाव' दोनों बहुत महत्वपूर्ण हो जाते हैं। अक्सर लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि क्या रात को फल खाने से वजन बढ़ता है या यह वजन घटाने में मदद करता है? आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान इस बारे में अलग-अलग राय रखते हैं। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
क्या रात में फल खाना सही है?
आमतौर पर फल विटामिन, मिनरल्स और फाइबर का खजाना होते हैं। लेकिन अधिकांश फलों में नेचुरल शुगर भी होती है। रात के समय हमारा मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है। अगर आप सोने से ठीक पहले बहुत अधिक कैलोरी या शुगर लेते हैं, तो शरीर उसे एनर्जी में बदलने के बजाय फैट के रूप में स्टोर करने लगता है।
रात में फल खाने से बढ़ता है वजन
रात में फल खाने से वजन बढ़ सकता है। आपको बता दें, आम, चीकू, और अंगूर जैसे फलों में शुगर की मात्रा अधिक होती है। रात में इन्हें खाने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है, जिससे इंसुलिन स्पाइक होता है और वजन बढ़ने की संभावना रहती है।
रात में पाचन तंत्र सुस्त होता है। फलों के फाइबर को पचाने में ऊर्जा लगती है, जिससे नींद में बाधा आ सकती है और मेटाबॉलिज्म गड़बड़ा सकता है।
Advertisement
रात में फल खाते समय इन बातों का रखें ध्यान
फल खाने और सोने के बीच कम से कम 2 घंटे का अंतर रखें। इससे शरीर को शुगर प्रोसेस करने का समय मिल जाता है।
रात के समय खट्टे फल या बहुत अधिक मीठे फलों से बचें। कीवी, अमरूद या नाशपाती जैसे फल बेहतर हो सकते हैं।
आयुर्वेद के अनुसार, रात में फल खाने से शरीर में 'कफ' बढ़ सकता है और आयुर्वेद में कहा गया है कि फल को दिन में खाना चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 24 February 2026 at 10:50 IST