अपडेटेड 5 November 2023 at 16:24 IST
Constipation: क्या आपको भी टॉयलेट में बहाना पड़ता है पसीना? इन घरेलू नुस्खों से जड़ से खत्म होगा कब्ज
Constipation की समस्या से आजकल बहुत से लोग परेशान रहते हैं। अगर आपको भी यह दिक्कत है, तो कुछ आसान से उपायों को आजमाकर इसे जड़ से खत्म किया जा सकता है।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Home Remedies To Get Rid Of Constipation: पेट हमारे शरीर का सबसे अहम हिस्सा होता है। इसे ठीक रखना बेहद जरूरी होता है, नहीं तो कई सारी बीमारियां अपनी चपेट में लेने लगती है, लेकिन आज के खराब खान-पान बिगड़ती लाइफस्टाइल के चलते लोगों को कब्ज जैसी समस्या हो रही है। यह एक ऐसी परेशानी है जिसमें मरीज का पेट ठीक से साफ नहीं होता है और उसे टॉयलेट में घंटों पसीना बहाना पड़ता है। तो इसमें कुछ घरेलू उपाय आपकी मदद कर सकते हैं आज हम इस आर्टिकल में इसी के बारे में जानेंगे।
स्टोरी में आगे ये पढ़ें...
- किन कारणों से होती है कब्ज की समस्या?
- कब्ज के लक्षण क्या है?
- कब्ज से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय क्या है?
किन कारणों से होती है कब्ज की समस्या?
वैसे तो कब्ज होने की सबसे बड़ी वजह खराब खान-पान और बिगड़ती लाइफस्टाइल है, लेकिन इनके अलावा भी कब्ज की कई वजहें है जिनमें से ये कुछ निम्न हैं...
- भोजन में फाइबर की कमी
- हरी सब्जियां ना खाना
- मैदा से बनी चीजों का नियमित सेवन करना
- पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पीना
- ऑइली और फास्ट फूड खाना
- कैफीन का सेवन अधिक करना
- शारीरिक रूप से कम ऐक्टिव रहना
- लंबे समय तक एक ही जगह पर घंटों तक बैठे रहना
कब्ज के लक्षण क्या है?
- कड़ी मशक्कत के बाद मलत्याग होना।
- पेट में दर्द और भारीपन रहना।
- पेट में गैस बनना।
- मल का सख्त और सूखा होना।
- सिर में दर्द रहना।
- बदहजमी
- बिना मेहनत किए भी आलसपन रहना।
- पिण्डिलियों में दर्द रहना।
- मुंह से बदबू आना।
- कब्ज के कारण मुंह में छाले होना भी कब्ज की समस्या से होता है।
- त्वचा में मुंहासे या फुंसियां होना।
कब्ज से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय क्या है?
कैस्टर ऑयल
अगर आप भी गंभीर कब्ज की समस्या से परेशान हैं, तो आप रोजाना 1 कप दूध में 2 बड़े चम्मच कैस्टर ऑयल मिलाकर पी सकते हैं। इससे आपको गंभीर से गंभीर कब्ज से छुटकारा मिल सकता है।
Advertisement
अंजीर
कब्ज की समस्या को खत्म करने के लिए रोजाना 2 अंजीर जरूर खाएं। इससे यह परेशानी जड़ से खत्म होती है। क्योंकि अंजीर में पर्याप्त मात्रा में फाइबर होता है, जो पेट को अच्छी तरह से साफ करने और कब्ज को खत्म करने में फायदा करता है।
त्रिफला
आयुर्वेद में त्रिफला को पेट के लिए रामबाण कहा गया है। रात में सोने से पहले गर्म पानी या दूध के साथ त्रिफला चूर्ण लेने से कब्ज की समस्या खत्म हो जाती है।
Advertisement
पपीता और अमरूद
पपीता पेट के लिए बहुत ही अच्छा होता है। ऐसे में पपीता और पका हुआ अमरूद दोनों ही पेट के लिए अच्छे होते हैं और कब्ज में फायदेमंद माने जाते हैं।
यह भी पढ़ें... Water Chestnut: सिंघाड़े के सिर्फ फायदे ही नहीं कई नुकसान भी हैं, इन परेशानियों में भूलकर भी न खाएं
Disclaimer: आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 5 November 2023 at 16:24 IST