अपडेटेड 30 December 2025 at 09:09 IST
Health Tips: सर्दी में बार-बार आती है आपको भी छींक? आज ही अपनाएं ये आयुर्वेदिक उपाय; तुरंत दिखेगा असर
Health Tips: सर्दियों का मौसम आते ही कई लोगों को सुबह उठते ही या ठंडी हवा के संपर्क में आते ही लगातार छींकने की समस्या होने लगती है। इसे मेडिकल भाषा में 'एलर्जिक राइनाइटिस' भी कहा जाता है। दवाओं से अस्थायी राहत तो मिलती है, लेकिन आयुर्वेद में इसका जड़ से इलाज संभव है। आइए हम आपको इस लेख उपायों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Health Tips: सर्द हवाओं के दस्तक देते ही सेहत से जुड़ी कई परेशानियां हमें घेरने लगती हैं। इन्हीं में से एक आम समस्या बार-बार छींक आना है। सुबह सोकर उठते ही लगातार छींकें आना या ठंडी हवा के संपर्क में आते ही नाक से पानी गिरना, असल में शरीर की कमजोर इम्यूनिटी और 'एलर्जिक राइनाइटिस' का संकेत हो सकता है।
वहीं आयुर्वेद के अनुसार, छींक आना शरीर में 'वात' और 'कफ' दोष के असंतुलन के कारण होता है। अगर आप भी इस सर्दी में छींक-छींक कर परेशान हैं, तो महंगे इलाज और दवाओं के बजाय अपनी रसोई में छिपे इन आयुर्वेदिक उपायों को आजमाएं। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
छींक रोकने के लिए जरूर अपनाएं ये आयुर्वेदिक उपाय
- आप सर्दियों में हल्दी वाला दूध पीएं। हल्दी में 'करक्यूमिन' होता है, जो एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर है। रात को सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध में आधा चम्मच हल्दी मिलाकर पीने से शरीर की एलर्जी से लड़ने की शक्ति बढ़ती है।
- अदरक और शहद मिलाकर खाएं। अदरक की तासीर गर्म होती है। एक चम्मच अदरक के रस में थोड़ा सा शहद मिलाकर दिन में दो बार सेवन करें। यह सांस के रास्ते की सूजन को कम करता है और छींक को रोकता है।
- आयुर्वेद में 'नस्य' को बेहद प्रभावी माना गया है। सोने से पहले या सुबह नहाने के बाद अपनी नाक के दोनों नथुनों में दो-दो बूंद अनु तेल या शुद्ध गाय का घी डालें। यह नाक की झिल्ली को नमी देता है।
- तुलसी और काली मिर्च की चाय तुलसी को 'जड़ी-बूटियों की रानी' कहा जाता है। आप 5-7 तुलसी के पत्ते और 2 काली मिर्च को पानी में उबालकर काढ़ा बना लें। यह न केवल छींक को रोकता है, बल्कि सर्दी-जुकाम को जड़ से खत्म करने में भी मदद करता है।
ये भी पढ़ें - Jowar Laddu Recipe: सर्दियों में इस तरह बनाएं ज्वार लड्डू, डायबिटीज मरीजों के लिए है बेहद फायदेमंद;नोट करें रेसिपी
सर्दियों में इन बातों का जरूर ध्यान रखें
- सर्दियों में फ्रिज का ठंडा पानी पीने से बचें। हमेशा हल्का गर्म पानी पिएं।
- अगर छींक के साथ नाक बंद है, तो अजवाइन या पुदीने के तेल की कुछ बूंदें गर्म पानी में डालकर भाप लें।
- विटामिन-D की कमी से भी एलर्जी बढ़ती है। सुबह की 10-15 मिनट की धूप जरूर लें। इससे आपको राहत मिल सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 30 December 2025 at 09:09 IST