sb.scorecardresearch
Advertisement

अपडेटेड October 31st 2024, 12:54 IST

Diwali: दिवाली पर पटाखे जलाते समय आंखों को हो सकता है नुकसान, सुरक्षा के लिए अपनाएं ये तरीका

पटाखे जलाते समय आंखों की सुरक्षा बेहद जरूरी है। मालूम हो कि दिवाली के समय आंखों से जुड़े हादसे अधिकतर देखे जाते हैं। ऐसे में आंखों की सुरक्षा कैसे करें? जानें

Reported by: Priyanka Yadav
Follow: Google News Icon
Burning firecrackers can cause damage to the eyes
पटाखे जलाते समय आंखों को हो सकता है नुकसान | Image: Freepik

Diwali 2024: देशभर में आज यानि की 31 अक्टूबर को दिवाली का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दिन लोग अपने घरों की सजावट करते हैं। तरह-तरह के पकवान बनाते हैं और घरों को मोमबत्ती और दीयों की रोशनी से रोशन करते हैं। इस दिन लोग पटाखे जलाकर भी त्योहार का जश्न मनाते हैं। ऐसे में पटाखे जलाते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। नहीं तो जरा सी लापरवाही से बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

पटाखे जलाते समय आंखों की सुरक्षा बेहद जरूरी है। मालूम हो कि दिवाली के समय आंखों से जुड़े हादसे अधिकतर देखे जाते हैं। ऐसे में पटाखे जलाते समय आंखों की सुरक्षा कैसे करें? किस तरह के एहतियात बरते जाएं समेत अन्य बातें चलिए बताते हैं...

सूती कपड़े पहनें

पटाखे जलाते समय सिंथेटिक या पॉलिएस्टर के कपड़े पहनने से बचें। ये कपड़े आसानी से आग पकड़ सकते हैं। ऐसे में सिर्फ सूती कपड़े ही पहनें।

ब्लैक गॉगल्स का इस्तेमाल करें

दिवाली पर पटाखे जलाते समय चश्मा पहने, जिससे की आपकी आंखें सुरक्षित रहें। ब्लैक गॉगल्स आपके आंखों की सुरक्षा करने में अत्यधिक सहायक साबित हो सकते हैं। दरअसल, पटाखे फोड़ने पर उड़ने वाले मलबे से चश्मा आंखों की सुरक्षा करेगा।

आंखों को छूने से बचें

पटाखे फोड़ते हुए या उसके बाद बिना हाथ धोए आंखों को छूने से बचें। पटाखों को बनाने में कई तरह के केमिकल का इस्तेमाल होता है जो एलर् का कारण बन सकती है। इसके चलते आंखों को छूने से रेडनेस, जलन और सूखेपन की समस्या हो सकती है।

एहतियात जरूर बरतें

पटाखे फोड़ने से पहले प्राथमिक चिकित्सा व्यवस्था जरूर रखें ताकि किसी तरह की घटना होने पर इसका इस्तेमाल किया जा सके। प्राथमिक चिकित्सा व्यवस्था के तौर पर पानी की बाल्टी, रेत समेत अन्य चीजें जरूर रखें।

फुलझड़ी जलाते समय रखें ये ध्यान

फुलझड़ियां जलाते समय सावधानी जरूर बरतें क्योंकि इससे आपकी कॉर्निया जख्मी या डैमेज होने का खतरा बना रहता है। फुलझड़ी जलाने के बाद उसे खुद से दूर रखें।

डॉक्टर के पास जाएं

चिंगारी लगने के बाद आंखों को तुरंत पानी से साफ करें। इसके बाद बिना देरी किए डॉक्टर से संपर्क करें।

आई ड्रॉप्स का इस्तेमाल करें

पटाखों के धुएं से यदि आपकी आंखों में जलन, सूजन या लालिमा जैसी समस्याएं हो रही हैं तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं। डॉक्टर के सुझाल के मुताबिक, आई ड्रॉप्स का इस्तेमाल करें। 

यह भी पढ़ें: 'स्वस्थ, सुखमय और सौभाग्यपूर्ण जीवन की कामना...', PM मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की बधाई

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

पब्लिश्ड October 31st 2024, 12:54 IST