अपडेटेड 13 January 2024 at 22:30 IST

Winters: सर्दियों में बीमारियां बना रही हैं अपना शिकार? डाइट में शामिल करें लहसुन

Garlic Benefits: खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली लहसुन की कलियां सर्दियों में होने वाली बीमारियों को दूर करने के भी काम आती है।

garlic benefits
सर्दियों में लहसुन खाने के फायदे | Image: Freepik

Lifestyle-Health News, Garlic Benefits In Winters: इन दिनों उत्तर भारत समेत देश के कई राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। एक तरफ जहां लोग ठंड और सर्द हवाओं की मार झेल रहे हैं, वहीं इस मौसम में होने वाली कुछ बीमारियां सभी को अपना शिकार भी बना रही हैं। ऐसे में हर घर की किचन में मिलने वाला लहसुन आपके बेहद काम आ सकता है। आमतौर पर इसका इस्तेमाल खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है, लेकिन Winters में इसके सेवन से कई बीमारियों से भी बचा जा सकता है। आइए इसके फायदो के बारे में जानते हैं।

स्टोरी में आगे ये पढ़ें...

  • लहसुन में पाए जाने वाले गुण?
  • किन बीमारियों को दूर भगाता है लहसुन?
  • एक दिन में कितनी मात्रा में लहसुन का सेवन सही?

लहसुन में पाए जाने वाले गुण?

इसमें विटामिन B और C की प्रचुर मात्रा के साथ सेलेनियम, मैगनीज और कैल्शियम जैसे कई तत्व पाए जाते हैं जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित होते हैं।

दांत के लिए
लहसुन का सेवन करने से दांतों के दर्द से आराम मिलता है और इससे इंफेक्शन का खतरा कम हो जाता है। इसके लिए लहसुन कि कलियों को दांत में दबाना होता है।

Advertisement

किन बीमारियों को दूर भगाता है लहसुन?

इम्युनिटी के लिए
सर्दियों के सीजन में होने वाली बीमारियां सबसे पहले लोगों की इम्युनिटी कमजोर करती हैं। ऐसे में अगर आप लहसुन का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद मिनरल्स और विटामिन्स इम्युनिटी को बूस्ट करने का काम करते हैं।

सांस के लिए
ठंड के मौसम में कई लोगों को सांस से जुड़ी परेशानियां होने लगती है। ऐसे में लहसुन का सेवन करना काफी फायदेमंद साबित होता है।

Advertisement

पेट के लिए
लहसुन में एंटिसेप्टिक गुण पाए जाते हैं जो पेट के अंदर में बुरे कीड़ों के मारने का काम करते हैं और पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करता है।

यह भी पढ़ें… दूसरे T20I के लिए इंदौर रवाना हुए Virat Kohli, मुंबई एयरपोर्ट पर दिखा धांसू स्‍वैग

सर्दी-खांसी के लिए
बदलते मौसम में अक्सर लोगों को सर्दी-खांसी की परेशानी से गुजरना पड़ता है। ऐसे में लहसुन का सेवन करने से आप इस परेशानी से राहत पा सकते हैं।

कितनी मात्रा में लहसुन का सेवन सही?

लहसुन सेहत के लिए जितना फायदेमंद होता है उतने ही इसके नुकसान भी हैं। इसलिए इसका सही मात्रा में सेवन करना ही आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। एक दिन में कच्चे लहसुन की 4 ग्राम यानी एक से दो कलियां ही खानी चाहिए। वहीं, सब्जी में भी 5-7 कलियां ही डालनी चाहिए। इससे ज्यादा लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है। 

यह भी पढ़ें… Beauty Tips: चेहरे पर ग्लो लाने के लिए चावल के पानी इस तरह करें इस्तेमाल, दाग-धब्बे होंगे दूर

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 13 January 2024 at 22:30 IST