अपडेटेड 24 February 2024 at 10:59 IST
स्वाद के चक्कर में हो सकता है भारी नुकसान, भूलकर भी न करें नमक का ज्यादा सेवन, वरना पड़ेगा पछताना
Jyada Namak Khane Ke Nuksaan: अगर आप जरूरत से ज्यादा नमक का सेवन करते हैं तो आपको कई तरह की दिक्कतें हो सकती हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Namak Khane Ke Nuksaan: खाने में अगर नमक न हो तो उसका स्वाद फीका-फीका सा लगता है। स्वादानुसार नमक बेजान खाने में भी जान डाल देता है। नमक स्वाद के लिए जितना जरूरी होता है उतना ही लाभकारी ये सेहत के लिए भी होता है। इसमें लगभग 85 फीसदी सोडियम क्लोराइड, 15 फीसदी आयरन, कॉपर, जिंक, आयोडीन, मैंगनीज, मैग्नेशियम, सेलेनियम समेत करीब 84 प्रकार के तत्व पाए जाते हैं।
इन पोषक तत्वों की वजह से नमक सेहत के लिए काफी गुणकारी बना जाता है। हालांकि अगर आप जरूरत से ज्यादा नमक का सेवन करते हैं तो ये आपको कई तरह के नुकसान भी पहुंचा सकता है। तो चलिए जान लेते हैं कि ज्यादा नमक खाने से आपको क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं।
ज्यादा नमक खाने के नुकसान (Disadvantages of eating too much salt)
हाई ब्लड प्रेशर
नमक का ज्यादा सेवन करना हाई ब्लड प्रेशर की समस्या पैदा कर सकता है। दरअसल, इसमें मौजूद सोडियम अगर बहुत ज्यादा मात्रा में खाया जाता है तो इससे शरीर में पानी जमने लगता है जिससे खून की मात्रा बढ़ती है और ब्लड वेसल्स में दबाव पड़ता है। इसलिए नमक का कम से कम सेवन ही करें।
Advertisement
ब्लोटिंग की परेशानी
ज्यादा नमक के सेवन से पेट फूलने की समस्या हो सकती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि नमक के ज्यादा सेवन से शरीर में अतिरिक्त पानी जमा होने लगता है। जिससे पेट फूलने की समस्या या फिर पेट टाइट हो जाता है और फिर पेट से जुड़ी कई परेशानियां शुरू हो जाती हैं।
Advertisement
हार्ट के लिए अनहेल्दी
ज्यादा नमक के सेवन से दिल से जुड़ी कई बीमारियों का खतरा हो सकता है। जिसमें हार्ट अटैक, स्ट्रोक, हार्ट फेलयोर जैसे गंभीर खतरे शामिल हैं।
किडनी हो सकती है डैमेज
नमक का ज्यादा सेवन करने से किडनी पर दबाव पड़ सकता है और उसकी फंक्शनिंग खराब हो सकती है, जिससे किडनी के खराब होने का खतरा बहुद ज्यादा बढ़ जाता है।
ऑस्टियोपोरोसिस
ज्यादा नमक आपकी हड्डियों को कमजोर कर ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा बढ़ाने का काम कर सकता है। दरअसल, ऐसा इसलिए होता है क्योंकि इसके सेवन से यूरीन के माध्यम से कैल्शियम का उत्सर्जन बढ़ सकता है, जिससे हड्डियों की डेंसिटी में कमी हो सकती है। यहीं से ऑस्टियोपोरोसिस होने का खतरा बढ़ जाता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 24 February 2024 at 08:42 IST