अपडेटेड 24 January 2026 at 21:17 IST

Badam Khane Ke Nuksan: क्या आप भी खा लेते हैं ज्यादा बादाम? तो जान लीजिए सेहत को कैसे हो सकता है नुकसान

Badam Khane Ke Nuksan: बादाम को सेहत का खजाना माना जाता है, लेकिन किसी भी चीज की अधिकता नुकसानदेह होती है। यदि आप भी स्वाद या सेहत के चक्कर में मुट्ठी भर-भरकर बादाम खा रहे हैं, तो सावधान हो जाइए। आइए आपको इस लेख में ज्यादा बादाम खाने के नुकसान के बारे में बताएंगे।

Badam Khane Ke Nuksan
Badam Khane Ke Nuksan | Image: Freepik

Badam Khane Ke Nuksan: बादाम को 'सुपरफूड' माना जाता है। याददाश्त तेज करनी हो या शरीर को ऊर्जा देनी हो, अक्सर हमें मुट्ठी भर बादाम खाने की सलाह दी जाती है। प्रोटीन, विटामिन-ई, फाइबर और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर बादाम सेहत का खजाना है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि किसी भी चीज को ज्यादा खाने से उसके नुकसान भी हो सकते हैं। अगर आप भी बादाम का सेवन ज्यादा करते हैं तो इससे आपके शरीर को नुकसान भी हो सकता है। आइए जानते हैं कि ज्यादा बादाम खाने से आपको किन समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

ज्यादा बादाम खाने से हो सकती है पेट की समस्या

बादाम में फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होती है। वैसे तो फाइबर कब्ज दूर करने में मदद करता है, लेकिन यदि आप अचानक बहुत अधिक बादाम खाने लगते हैं और साथ में पर्याप्त पानी नहीं पीते, तो यह पेट फूलने, गैस, पेट में ऐंठन और दस्त का कारण बन सकता है।

वजन बढ़ने का खतरा 

बादाम में गुड फैट्स और कैलोरी काफी ज्यादा होती है। 100 ग्राम बादाम में लगभग 570 से 600 कैलोरी होती है। अगर आप दिनभर में बहुत सारे बादाम खाते हैं और उतनी शारीरिक मेहनत नहीं करते, तो यह अतिरिक्त कैलोरी शरीर में जमा होने लगती है जिससे आपका वजन तेजी से बढ़ सकता है।

शरीर में टॉक्सिन्स का बढ़ना

बादाम की दो किस्में होती हैं, मीठा और कड़वा। कड़वे बादाम में हाइड्रोसायनिक एसिड होता है, जो शरीर में जाने पर जहरीला प्रभाव डाल सकता है। हालांकि बाजार में ज्यादातर मीठे बादाम मिलते हैं, लेकिन फिर भी अधिक मात्रा में बादाम खाने से नर्वस सिस्टम में सुस्ती और सांस लेने में दिक्कत जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें - Vitamin Deficiency Symptoms:क्या आपको भी लगती है ज्यादा ठंड? आपके शरीर में हो सकती है इस विटामिन की कमी; तुरंत लगाएं पता 

एक दिन में कितने बादाम खाने चाहिए?

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, एक स्वस्थ व्यक्ति को दिन भर में 4 से 6 बादाम भिगोए हुए खाने चाहिए। अधिकतम 8-10 बादाम तक का सेवन सुरक्षित माना जा सकता है।

Advertisement

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 24 January 2026 at 21:17 IST