अपडेटेड 22 May 2024 at 16:33 IST

Diabetes Tips: गर्मियों में मिलने वाले ये फल डायबिटीज मरीजों के लिए है जहर, बढ़ा सकता है मुश्किलें

गर्मियों में मिलने वाले मौसमी फल सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं, लेकिन इनमें से कुछ फलों से डायबिटीज के मरीजों को दूरी बना कर रखनी चाहिए।

Diabetes
डायबिटीज में न खाएं ये फल | Image: Freepik

Diabetes Marijo ko Kaun sa Phal Nahi Khana Chahiye: गर्मियों का सीजन अपने साथ कई मौसमी फलों को लेकर आता है, जो सेहत के लिहाज से बहुत ही फायदेमंद होते हैं। हालांकि इन फलों से डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों को दूर ही रहना चाहिए, क्योंकि यह उनके लिए किसी जहर से कम नहीं है और इसे खाने से उनकी मुश्किलें बढ़ सकती है।

ब्लड शुगर (Blood Sugar) की समस्या वैसे तो नॉर्मल है, लेकिन अगर इसे कंट्रोल में ना रखा जाए तो व्यक्ति को किडनी, लिवर और दिल से जुड़ी बीमारियों के होने का जोखिम बना रहता है। मधुमेह की बीमारी से पीड़ित व्यक्ति को अपने खान-पान का बहुत ही परेहज बरतना होता है। इन्हीं कुछ गर्मियों (Summer) में मिलने वाले फल भी शामिल हैं। अगर आप भी डायबिटीज (Diabetes) के मरीज हैं, तो भूलकर भी इन फलों का सेवन न करें।

डायबिटीज के मरीजों को नहीं करना चाहिए इन फलों का सेवन

अनानास (Pineapple)
गर्मियों के सीजन में अनानास काफी ज्यादा खाया जाता है, क्योंकि यह एक पानी वाला फल है। साथ ही इसमें कई गुण मौजूद होते हैं, जो शरीर के हेल्दी रखने का काम करते हैं, लेकिन ब्लड शुगर के मरीजों को इसका ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए। इससे आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

तरबूज (Watermelon)
गर्मियों के मौसम में तरबूज खूब खाया जाता है। ये फल न सिर्फ अपने स्वाद के लिए जाना जाता है, बल्कि यह गर्मियों में शरीर को कई परेशानियों से बचाने का भी काम करता है। इसमें 90 प्रतिशत पानी की मात्रा पाई जाती है, लेकिन मधुमेह के मरीजों को इसका ज्यादा सेवन करने से बचना चाहिए। क्योंकि इसमें नेचुरल शुगर होती है, जो ब्लड शुगर को बढ़ा सकती है और आपकी समस्या बढ़ सकती है।

Advertisement

केला (Banana)
सभी मौसम में आसानी से मिलने वाला फल केला भी डायबिटीज मरीजों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। दरअसल, केले में भी चीनी और कार्ब्स अधिक होते हैं। इसलिए डायबिटीज रोगियों को ज्यादा मात्रा में केले का सेवन नहीं करना चाहिए। केला डायबिटीज रोगियों में ब्लड शुगर के स्तर को अनियंत्रित कर सकता है।

आम (Mango)
गर्मियों में हर गली-नुक्कड़ और चौराहे पर आम की रेड़ी देखने को मिल जाएगी और हो भी क्यों ना फलों का राजा कहे जाने वाला आम अपने स्वाद से सभी को दीवाना बना लेता है। हालांकि डायबिटीज के मरीजों के लिए इसका ज्यादा सेवन करना नुकसानदायक साबित हो सकता है। आम में शुगर और कार्ब्स अधिक होते हैं, जो रक्त में शुगर के स्तर को बढ़ा सकते हैं। आम दिन में एक आम खा सकते हैं। हालांकि, ज्यादा आम खाने से आपको बचना चाहिए।

Advertisement

यह भी पढ़ें… टॉयलेट में घंटों बैठे रहते हैं आप फिर भी पेट नहीं होता साफ? दही के साथ खाएं ये चीजें, मिलेगा आराम

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 22 May 2024 at 16:28 IST