अपडेटेड 19 July 2023 at 20:53 IST
Diabetes: क्या डायबिटीज के मरीजों को पीना चाहिए दूध? जानें कैसे पीने पर ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
क्या आप भी डायबिटीज पेसेंट हैं? क्या आपको भी दूध पीने को लेकर होती है कंफ्यूजन? तो चलिए जानते हैं कि क्या शुगर के मरीजों को दूध पीना चाहिए या नहीं?
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Diabetic Patient Drink Milk?: आजकल लोगों में कुछ बीमारियां काफी आम हो चुकी है। इन्हीं में से एक है डायबिटीज। ये आम सी नजर आने वाली बीमारी कई बार बेहद खतरनाक रूप ले लेती है। ऐसे में शुगर के मरीजों को अपने खान-पान का बेहद खास ख्याल रखना पड़ता है। इन लोगों को कई चीजों को खाने की मनाही होती है। यही वजह है कि अक्सर डायबिटिक पेसेंट में दूध पीने को लेकर कंफ्यूजन देखने को मिलती है कि क्या उन्हें दूध पीना चाहिए या नहीं?
स्टोरी में आगे ये पढ़ें....
- क्या डायबिटीज में दूध पी सकते हैं?
- एक दिन में कितना दूध पीएं?
- कैसे पिएं डायबिटिक पेसेंट दूध?
क्या डायबिटीज में दूध पी सकते हैं?
अगर आप डायबिटीज (Diabetes) मरीज हैं तो दूध का सेवन कर सकते हैं, क्योंकि इसमें पेप्टिन नामक तत्व होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। साथ ही इसमें कैल्शियम और प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती है। अब सावल ये उठता है कि शुगर के मरीज कितने दूध का सेवन कर सकते हैं? आइए इसके बारे में जानते हैं।
एक दिन में कितना दूध पीएं?
डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों को एक दिन में एक गिलास से ज्यादा दूध पीने से बचना चाहिए। साथ ही कोशिश करें कि लो फैट दूध ही पिएं। इससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।
Advertisement
कैसे पिएं डायबिटिक पेसेंट दूध?
अगर आप डायबिटिक पेसेंट (Diabetic Patient) हैं तो दूध में कुछ चीजें जैसे हल्दी, दालचीनी या इलायची मिलाकर ही दूध को पिएं। इससे ब्लड शुगर लेवल बढ़ने के चांस कम हो जाते हैं।
यह भी पढ़ें... Jamun Ke Fayde: क्या आप भी करते हैं जामुन की गुठलियों को फेंकने की गलती, तो जान लें इसके फायदे
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारी के आधार पर हैं। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले संबंधित डॉक्टर और एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 19 July 2023 at 20:52 IST