अपडेटेड 29 March 2024 at 11:00 IST
डायबिटीज की समस्या से पाना है छुटकारा तो रोज रात को सोने से पहले करें ये काम, जल्द मिलेगी राहत
Tips to control diabetes: अगर आप डायबिटीज की समस्या को कंट्रोल करना चाहते हैं तो आपको रात को सोने से पहले ये काम जरूर करने चाहिए।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Diabetes: भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अक्सर अपनी सेहत (Health) को नजरअंदाज कर देते हैं। जिस कारण हमारी इम्यूनिटी काफी कमजोर हो जाती है और हम अक्सर बीमार रहने लगते हैं। इतना ही नहीं आजकल डायबिटीज (Diabetes) की समस्या भी लोगों के बीच काफी आम हो गई है।
आज के समय में लगभग हर दूसरा व्यक्ति ब्लड शुगर (Blood Sugar) लेवल की समस्या है जूझ रहा है। जो डायबिटीज की बीमारी का खतरा पैदा करने का एक बड़ा कारण है। हालांकि, डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है, जिससे छुटकारा पाना काफी मुश्किल है लेकिन कुछ सावधानियों को बरत कर आप इसे कंट्रोल में रख सकते हैं।
इसके लिए आपको रोजाना सोने से पहले कुछ ऐसे काम जरूर करने चाहिए जो आपके ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल कर डायबिटीज की समस्या को कंट्रोल करने का काम करेंगे। तो चलिए जानते हैं इस नाइट रूटीन के बारे में।
डायबिटीज को कंट्रोल करने के टिप्स (Tips to control diabetes)
- रात के मीठी चीजों का सेवन करना बिल्कुल बंद कर दें। इसस आपकी डायबिटीज की प्रॉब्लम बढ़ सकती है।
- अगर आप डायरबिटीज को कंट्रोल में रखना चाहते हैं तो कुछ योगासन करने की आदत डाल लें। आप रात में खाने के बाद वज्रासन कर सकते हैं। इससे पैंक्रियाज यानी अग्न्याशय सही ढंग से काम करता है और ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।
- रात में डिनर के एक घंटे बाद कम से कम दो गिलास पानी जरूर पिएं। ऐसा करने से ब्लड में शुगर लेवल नहीं बढ़ता है। जिससे डायबिटीज की समस्या कंट्रोल में रहती है।
- डायबिटीज के मरीजों को डिनर करने के बाद कोई न कोई फिजिकल एक्टिविटी जरूर करनी चाहिए। आप चाहे तो आधे घंटे की वॉक कर सकते हैं। फिजिकल एक्टिविटी करने से हमारे शरीर की इंसुलिन सेंसटिविटी बढ़ती है और शरीर बेहतर तरीके से काम करता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल बैलेंस होता है।
- रात के डिनर में सलाद और हरी सब्जियों का ज्यादा सेवन करें। इससे आपको कई तरह से पोषक तत्व मिलेंगे जो शरीर को दुरुस्त करने में मदद करेंगे।
- डायबिटीज के मरीजों को रात को सोने से पहले दांतों को साफ करना चाहिए। इससे हमारे दांतों और मसूड़ों में किसी तरह का इंफेक्शन नहीं होता है। जो कि डायबिटीज के जोखिमों को भी कम करता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 29 March 2024 at 10:40 IST