अपडेटेड 29 September 2023 at 14:30 IST

Platelet Count: दिल्ली-NCR में बढ़ा Dengue का खतरा, प्लेटलेट काउंट को बढ़ाने के लिए खाएं ये चीजें

Food For Increase Platelet Count: अगर आप डेंगू का शिकार हो गए हैं तो आपको इन चीजों का सेवन करना फौरन शुरू कर देना चाहिए।

Follow : Google News Icon  
प्लेटलेट कैसे बढ़ाएं (फोटो : Shutterstock)
प्लेटलेट कैसे बढ़ाएं (फोटो : Shutterstock) | Image: self

Food For Increase Platelet Count: बारिश के बाद डेंगू के केस तेजी से बढ़ जाते हैं। आजकल दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में डेंगू के मामले सामने आ रहे हैं। अगर आप या आपके परिवार का कोई सदस्य डेंगू की चपेट में आ गया है तो आपको उनके प्लेटलेट्स काउंट पर खास नजर रखनी चाहिए। डेंगू तब ज्यादा खतरनाक हो जाता है जब मरीज की प्लेटलेट्स की संख्या कम होने लगती है। 

स्टोरी में आगे पढ़ें...

  • डेंगू में करें इन चीजों का सेवन
  • बढ़ने लगेगा प्लेटलेट काउंट
  • सेहत भी हो जाएगी बेहतर

ऐसे में कई लोग प्लेटलेट काउंट को बढ़ाने के लिए कई दवाईयों और फूड का सेवन करते हैं, लेकिन आपको इसके साथ-साथ कुछ ऐसी चीजों का सेवन भी करना चाहिए जो आपके प्लेटलेट्स काउंट को बढ़ाकर डेंगू के बढ़ते खतरे को कम करने का काम करेंगे। तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं उन चीजों के बारे में जिनका सेवन आपको डेंगू के दौरान करना चाहिए। 

गिलोय

Advertisement

गिलोय में कई गुणकारी तत्व पाए जाते हैं जो आपके शरीर में प्लेटलेट काउंट को बढ़ाकर आपको दुरुस्त करने का काम करते हैं। आप गिलोय को गरम पानी में उबालने के बाद इसे छान लें और फिर इसे पी जाएं। इसके अलावा आप इसे मिक्सी में पीसकर भी इसका सेवन कर सकते हैं। ये काफी कड़वी होती है लेकिन इसका असर डेंगू के मरीज को तेजी से स्वस्थ करने में मदद करता है। 

पपीते के पत्ते 

Advertisement

पपीते के पत्ते में एसिटोजेनिन नाम का एक यूनिक फाइटोकेमिकल पाया जाता है, जो डेंगू से जूझ रहे मरीजों के घटते प्लेटलेट की संख्या को तेजी से बढ़ाने में मददगार है। आपको इसके सेवन के लिए बस पपीते के 4 से 5 पत्तों को पानी में उबालकर काढ़ा बनाना होगा। इसके बाद इस काढ़े को रोजाना एक कप सुबह और एक कप शाम को पिएं। इसका असर आपको काफी जल्दी देखने को मिलेगा। 

कीवी

विदेशी फल कीवी में पोटैशियम और विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसमें कई तरह के न्यूट्रीएंट्स होते हैं जो आपके घटते प्लेटलेट को तेजी से बढ़ाने का काम करते हैं। कीवी को आप आसानी से सीधे या फिर सालाद की तरह खा सकते हैं। डेंगू के दौरान आप जितना हो सके उतना कीवी का सेवन करें। 

मुनक्का 

डेंगू के मरीज का प्लेटलेट काउंट बढ़ाने के लिए मुनक्का भी काफी कारगर साबित हो सकता है। इसके लिए आप रातभर पानी में मुट्ठी भर मुनक्का भिगोकर सुबह-सुबह डेंगू के मरीज को खिलाएं। इससे कुछ ही दिनों में मरीज की प्लेटलेट बढ़ जाएंगी। इतना ही नहीं ये एनीमिया के मरीजों के लिए भी काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

ये भी पढ़ें : Rule Change From 1st October: 1 अक्टूबर से होने जा रहे हैं ये बड़े बदलाव, आम आदमी की जेब पर पड़ेगा असर!

Disclaimer: REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 29 September 2023 at 14:30 IST