अपडेटेड 25 August 2025 at 14:37 IST
Daytime Sleepiness: अक्सर आती है नींद? अपनी डाइट में शामिल करें ये फूड आइटम्स
अक्सर हमारी खानपान की आदतें भी इस समस्या को बढ़ावा दे सकती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे कारणों के बारे में बताएंगे, जिनकी वजह से आपको दिन में नींद आने लगती है।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Daytime sleep: आज के समय में बहुत से लोग दिन में भी अक्सर थका-थका महसूस करते हैं और उन्हें कही भी बस में, या आफिस में नींद आने लगती है। यह समस्या बहुत आम हो गई है, लेकिन इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। अक्सर हमारी खानपान की आदतें भी इस समस्या को बढ़ावा दे सकती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे कारणों के बारे में बताएंगे, जिनकी वजह से आपको दिन में नींद आने लगती है, साथ ही उन खाद्य पदार्थों के बारे में भी बात करेंगे जो थकान बढ़ा सकते हैं।
जंक फूड खाने से कितना नुकसान है?
अगर आप ज्यादा मीठे, तले-भुने जंक फूड खाते हैं, तो इससे आपके शरीर को ऊर्जा मिलती है, लेकिन थोड़े ही समय में यह ऊर्जा खत्म हो जाती है और आप थका महसूस करने लगते हैं। साथ ही कैफीनयुक्त पदार्थ जैसे कॉफी और चाय का अधिक सेवन भी नींद को बढ़ावा देता है, खासकर यदि आप देर रात तक जागते हैं।
खास खाद्य पदार्थ जिससे आती है थकान
Advertisement
कुछ खास खाद्य पदार्थ जैसे सफेद चावल, सफेद ब्रेड, और शक्करयुक्त जूस भी तेजी से ऊर्जा तो देते हैं, लेकिन उसके बाद अचानक थकान महसूस होने लगती है। इसके अलावा, अधिक मात्रा में नमक या प्रोसेस्ड फूड खाने से भी शरीर में जल्दी आती है थकान।
कुछ आसान तरीके जिन्हें अपनाकर राहत पा सकते हैं
Advertisement
अगर आप दिन में लगातार नींद से परेशान हैं तो कुछ आसान कदम हैं, जिन्हें अपनाकर आप इससे राहत पा सकते हैं। सबसे पहले, अपने खानपान में ताजा सब्जियां, फल, शामिल करें और खूब पानी पीएं एवं नियमित व्यायाम करें। आप हमेशा अपने सोने का समय तय करें और आरामदायक नींद लें। इससे आपकी ऊर्जा स्तर बढ़ेगा और आप दिनभर ताजा महसूस करेंगे।अंत में इतना करने के बाद भी अगर यह समस्या लगातार बनी रहती है, तो डॉक्टर से सलाह लेना बहुत जरूरी है।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 25 August 2025 at 14:37 IST