अपडेटेड 21 April 2024 at 09:22 IST
Dave Pascoe: 61 की उम्र में 38 का शरीर! फिट बॉडी के लिए फिटनेस पर कर दिए इतने लाख खर्च
Dave Pascoe: डेव पास्को ने 61 की उम्र में अपनी फिटनेस पर काम करके अपने शरीर को 38 की उम्र जितना बना लिया है।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 3 min read

Dave Pascoe AGE: हर व्यक्ति की चाहत होती है कि बढ़ती उम्र में भी उसका शरीर नौजवान की तरह दिखे। ऐसा शरीर पाने के लिए लोग अक्सर खूब एक्सरसाइज करने के साथ-साथ डाइटिंग का भी सहारा लेते हैं। बावजूद इसके उनका शरीर दिखने में जवां और खूबसूरत नहीं लगता है।
हालांकि, अब एक शख्स ने कड़ी मेहनत करके खुद को अपनी उम्र से छोटा दिखने का कारनामा कर दिखाया है। जी हां, अमेरिका के मिशिगन में रहने वाले एक 61 साल के डेव पास्को नामक एक शख्स ने विज्ञान को चुनौती देने का दावा करते हुए अपनी उम्र घटाकर 38 साल कर ली है। आलम ये है कि हर कोई अब जानना चाहते हैं कि डेव ने ये हैरान कर देने वाला कारनाम आखिर कैसे कर दिखाया। चलिए यहां जानते हैं कि डेव पास्को ने अपनी उम्र 61 से घटाकर 38 तक कैसे की।
ऐसा है डेव का डेली रूटीन
डेव के डेली रूटीन की बात की जाए तो उनका कहना है कि सूर्योदय से पहले ही उनका शरीर अपने आप जाग जाता है। वह सुबह उठकर 15 मिनट फर्श पर और मिनी ट्रैम्पोलिन पर पांच मिनट तक व्यायाम करते हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने बताया कि जागने के एक घंटे के अंदर वह 83 सप्लीमेंट ले लेते हैं।
इसके बाद डेव रनिंग और हाई इंटेंसिटी का वर्कआउट करते हैं, जो वेट लिफ्टिंग पर बेस होता है। फिर वह सॉना बाथ लेकर 45 मिनट तक मेडिटेशन करते हैं। वह वर्कआउट शेक पीते हैं और हरे केले और चिया, अखरोट और बेरी बाउल का ब्रेकफास्ट करते हैं।
Advertisement
डेव का कहना है कि, “मेरे लिए ‘मी टाइम’ बेहद जरूरी है, इसलिए मैं इसके लिए समय निकालकर रखता हूं, लेकिन मैं दूसरों के साथ भी क्वालिटी टाइम स्पेंड करना पसंद करता हूं।”
ऐसी है डाइट
डेव सुबह उठकर ब्रेकफास्ट करने के बाद अक्सर लंच नहीं करते हैं। हालांकि वह दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे के बीच जल्दी डिनर कर लेते हैं। वहीं, अगर उनके इस मील की बात की जाए तो यह काफी ऑर्गेनिक होता है, जिसमें, बीफ, चिकन या जंगली मछली शामिल होती हैं।
Advertisement
डेव ज्यादातर सब्जियां और सलाद खाना पसंद करते हैं। डाइटिंग को लेकर डेव ने कहा, “वह कैलोरी बढ़ने की फिक3 नहीं करते हैं। ज्यादातर समय मैं कार्बोहाइड्रेट को सीमित करके, वजन बढ़ाए बिना और शारीरिक उम्र बढ़ाए बिना जितना चाहे उतना खाता हूं।”
158 सप्लीमेंट
पेशे से बायोहैकर डेव पास्को काफी स्ट्रिक्ट डे रूटीन फॉलो करते हैं। वह अपने शरीर को बूढ़ा होने से रोकने के लिए रोजाना 158 सप्लीमेंट लेते हैं। डेव का कहना है कि वह अपने लाइफस्टाइल पर हर साल लगभग 30,000 डॉलर (25 लाख रुपये) खर्च करते हैं।
डेव भले ही 61 साल के हैं लेकिन उनका कहना है कि उनकी उम्र किसी 35 साल के युवा जैसी है और उनके शरीर की हड्डियां बिल्कुल सही-सलामत, जवान और मजबूत हैं।
वहीं, अपने काले बालों को लेकर डेव पास्को का कहना है कि उनके बार नेचुरली काले हैं और उनके चेहरे पर किसी तरह का कोई एजिंग साइन नजर नहीं आता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 21 April 2024 at 09:22 IST