अपडेटेड 21 January 2024 at 13:35 IST
Curvy Figure: महिलाओं में तेजी से बढ़ रहा कर्वी फिगर का क्रेज, आज से ही शुरू करें ये एक्सरसाइज
Exercise: हर महिला को परफेक्ट फिगर चाहिए होता है। वहीं कुछ महिलाएं कर्वी फिगर की चाहत भी रहती हैं। ऐसे में आप कुछ एक्सरसाइज की मदद ले सकती हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Curvy Figure Exercise At Home: पिछले कुछ समय से महिलाओं पर परफेक्ट बॉडी का ऐसा बुखार चढ़ा हुआ है कि वह उसके लिए कड़ी डाइट के साथ योगा और एक्सरसाइज का सहारा लेती हैं। वहीं फिटनेस ट्रेंड में अब नई क्रांति आ गई है। दरअसल महिलाओं में अब स्लिम और फिट ही नहीं बल्कि कर्वी फिगर का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है। अगर आप भी स्लिम बॉडी के साथ कर्वी फिगर की चाहत रहती हैं, तो आज ही कुछ एक्सरसाइज को करना शुरु कर दें।
ज्यादातर महिलाएं शरीर से एक्सट्रा फैट बर्न करना चाहती हैं, लेकिन अब काफी महिलाएं मोटापा कम करने के साथ ही कर्वी फिगर भी पाना चाहती हैं। इसके लिए वह अपनी डाइट में कई बदलाव भी करती है, लेकिन डाइट के साथ कुछ एक्सरसाइज भी फॉलो करना जरुरी है। तो चलिए इसके बारे में जानते हैं।
कर्वी फिगर के लिए करें ये एक्सरसाइज
स्क्वाट्स
स्क्वाट्स की मदद से जांघ, हैमस्ट्रिंग और कूल्हों की मसल्स को फायदा मिलता है। इससे ज्यादा कैलोरी बर्न होती है, जिसकी वजह से वजन घटता है। वहीं इस एक्सरसाइज से कर्वी फिगर बहुत ही जल्दी बनता है।
स्टेप-अप
स्टेप-अप करने से स्टेमिना बढ़ता है और इससे लोअर बॉडी स्ट्रेंथ को बढ़ाने में मदद मिलती है। स्टेप-अप एक्सरसाइज से पैरों और कूल्हे पर जोर पड़ता है और आपकी हिप्स शेप में आती है।
Advertisement
यह भी पढ़ें… Putrada Ekadashi: किस दिन रखा जाएगा पुत्रदा एकादशी का व्रत, नोट करें डेट और शुभ मुहूर्त
लंजेस
लंज एक्सरसाइज करने से शरीर के संतुलन को बेहतर बनाया जा सकता ह। इस एक्सरसाइज से एक मजबूत और स्थिर कोर प्राप्त हो सकता है। साथ ही इससे पीठ के निचले हिस्से में हो रहा दर्द भी ठीक होता है।
Advertisement
जंप स्क्वाट
इस एक्सरसाइज से पैर, कूल्हे और हाथ की मसल्स एक साथ काम करती हैं। ऐसे में स्क्वाट्स जम्प से शरीर को कर्वी बनाने में मदद मिलती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 20 January 2024 at 19:54 IST