Weight Loss Drink: रोज सुबह 15 दिन तक पी लें ये एक चीज, मोटापा होगा कम और चेहरे पर आएगी चमक; जानें बनाने का तरीका
Weight Loss Drink: क्या आप भी वजन घटाने के लिए कई कोशिशें कर रहे हैं, लेकिन वजन नहीं घट रहा है तो हम आपको इस लेख में इस ऐसे पत्ते का पानी पीने के बारे में बताएंगे।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Weight Loss Drink: करी पत्ता जो रसोईघर से लेकर सेहत का खजाना माना जाता है। इसकी खुशबू बेहद अलग होती है। क्या आप जानते हैं करी पत्ते में मैग्नीशियम, कैल्शियम, फॉस्फोरस, आयरन, कॉपर और विटामिन जैसे तमाम गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मददगार हैं। अगर रोजाना खाली करी पत्ता खा लेंगे तो आप कभी बीमार नहीं पड़ेंगे।
अगर आप रोजाना खाली पेट करी पत्ते का पानी पी लेंगे तो आप कई बीमारियों से बच सकते हैं। अब ऐसे में वेट लॉस से लेकर चेहरे के लिए करी पत्ते का पानी कैसे और कब पीना है? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
करी पत्ते से दूर होगा मोटापा
करी पत्ता एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन और मिनरल्स का पावरहाउस होता है, जो इसे वेट लॉस के लिए एक बेहतरीन हर्ब बनाता है। इसे आपको 15 दिन तक रोजाना पीना है। इससे आपको फायदे दिख जाएंगे।
करी पत्ता पाचन के लिए रामबाण
करी पत्ता एंजाइमों को बढ़ाता है और इससे पाचन सही होता है। इसके अलावा अगर आप शरीर में एक्सट्रा फैट जमा हो गया है तो उसे भी कम करता है।
Advertisement
करी पत्ता टॉक्सिन्स को करता है दूर
करी पत्ता शरीर से हानिकारक टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है। शरीर जितना डिटॉक्स होता है, मेटाबॉलिज्म उतना ही बेहतर होता है।
करी पत्ता बढ़ाता है मेटाबॉलिज्म
करी पत्ते में मौजूद तत्व आपके शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाते हैं, जिससे कैलोरी ज्यादा तेजी से बर्न होती है और वजन घटाने में मदद मिलती है।
Advertisement
स्किन के लिए फायदेमंद है करी पत्ता
अगर आपके चेहरे पर पींपल और पिग्मेंटेशन हो रहा है तो करी पत्ते का पानी पीने से फायदे हो सकता है। इससे आपका चेहरा साफ और चमकदार बनता है।
करी पत्ते का पानी कैसे बनाएं?
सबसे पहले करी पत्तों को पानी से अच्छी तरह धो लें ।
एक बर्तन में पानी डालें और उसमें धुले हुए करी पत्ते डाल दें।
पानी को मध्यम आंच पर तब तक उबालें जब तक कि पानी की मात्रा लगभग आधी न रह जाए। उसके बाद पानी का रंग हल्का हरा हो जाएगा।
इसे हल्का गुनगुना करके रोज सुबह खाली पेट पी लें।
आप चाहें तो इसमें नींबू का रस या एक चुटकी काला नमक मिला सकते हैं।
ये भी पढ़ें - Budh Gochar 2025: गुरु के नक्षत्र में बुध करेंगे गोचर, इन 3 राशियों का करियर में होगा प्रमोशन; नए रिश्ते की होगी शुरुआत
कब और कैसे पिएं करी पत्ते का पानी?
इसे रोजाना सुबह खाली पेट पिएं। पीने के बाद कम से कम 30 मिनट तक कुछ भी न खाएं। 15 दिन लगातार पीने के बाद आप खुद फर्क महसूस करेंगे।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।