अपडेटेड 7 October 2023 at 15:22 IST

Curry Leaf: करी पत्ते में छुपे हैं सेहत के कई राज, खाने का स्वाद बढ़ाने के अलावा जानिए ये फायदे

करी पत्ते में कई ऐसे गुण छुपे हुए है जिसके बारे में बहुत ही कम लोग जानते हैं। आइए जानते हैं खाने का स्वाद बढ़ाने के अलावा इसके क्या फायदे हैं। 

Curry Leaf Benefits

image- pixabay
Curry Leaf Benefits image- pixabay | Image: self

Curry Leaf Benefits: दाल हो या फिर चटनी अगर इसमें करी पत्ते का तड़का लग जाए तो क्या ही कहना... दक्षिण भारत में लगभग सभी खाने डिशेज में कड़ी पत्ते का इस्तेमाल किया जाता है क्योंकि यह खाने के स्वाद को दोगुना कर देता है, लेकिन बहुत ही कम लोग जानते हैं कि इसे औषधी के रूप में भी यूज किया जाता है। तो चलिए जानते हैं खाने का टेस्ट बढ़ाने के अलावा इसके और क्या-क्या फायदे हैं। 

स्टोरी में आगे ये पढ़ें...

  • करी पत्ते में पाए जाने वाले पोषक तत्व कौन-कौन से हैं?
  • करी पत्ते से सेहत को कौन-कौन से फायदे होते हैं? 

करी पत्ते में पाए जाने वाले पोषक तत्व कौन-कौन से हैं?

करी पत्ता एक ऐसा पत्ता है जिसका इस्तेमाल लगभग हर किचन में तड़के के रूप में किया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आयुर्वेद में इसे औषधी के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। क्योंकि इसमें प्रोटीन, फैट, आयरन, विटामिन C 4, कैल्शियम समेत कई पोषक तत्वों की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो शरीर से जुड़ी कई परेशानियों को भी दूर करने का काम करती है। आइए जानते हैं करी पत्ते से कौन-कौन सी परेशानियां दूर हो सकती है। 

करी पत्ते से सेहत को कौन-कौन से फायदे होते हैं? 

  • अगर किसी व्यक्ति को सिर दर्द की समस्या हो तो ऐसे में करी पत्ते को अपनी डाइट में जोड़ सकते हैं। यह पत्ता न केवल सिर दर्द को दूर कर सकता है बल्कि आपको रिलैक्स रहने में भी मददगार साबित हो सकता है।
  • डायबिटीज के मरीजों को अपनी डाइट में करी पत्ते को जोड़ना काफी फायदेमंद हो सकता है। यह शुगर लेवल को कंट्रोल करने में काफी मदद करता है।
  • वजन घटाने के लिए भी करी पत्ता बहुत ही उपयोगी साबित हो सकता है। ऐसे में आप करी पत्ते का सेवन कर सकते हैं। इसके सेवन से न केवल फैट बर्न किया जा सकता है, बल्कि शरीर में जमा चर्बी को भी दूर किया जा सकता है।
  • पाचन क्रिया को तंदुरुस्त रखना चाहते हैं तो करी पत्ते का सेवन कर सकते हैं। इसके सेवन से गैस, अपच, पेट से जुड़ी समस्या आदि को दूर करने में उपयोगी है।

यह भी पढ़ें... Dengue: डेंगू में तेजी से गिरने लगते हैं प्लेटलेट्स, जानें क्या खाएं और क्या न खाएं, सेहत में होगा सुधार 

Advertisement

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारी के आधार पर हैं।  REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले संबंधित डॉक्टर और एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें... तेजी से कम करना है वजन, डाइट में शामिल करें कलौंजी का पानी, मिलेगा जबरदस्त फायदा

Advertisement

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 7 October 2023 at 15:21 IST