अपडेटेड 28 May 2023 at 10:21 IST
Cooler Cleaning Tips: घर में मौजूद इन चीजों से करें कूलर की सफाई, मिनटों में दूर होंगे डेंगू फैलाने वाले मच्छर
कुछ आसान से टिप्स को अपनाकर आप अपने कूलर में मच्छर पैदा होने से रोक सकते हैं आइए उन्हीं उपायों के बारे में जानते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

How To Clean Cooler Easily: गर्मियों का मौसम शुरु होते ही लोगों के घरों में कूलर और एयर कंडीशनर निकल जाते हैं। शुरुआत में तो लोग इसकी अच्छे से सफाई करते हैं और फिर इसका यूज करने लगते हैं और मजे से ठंडी-ठंडी हवा का लुत्फ उठाते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा की जिस कूलर की आप मजे से ठंडी हवा ले रहे हैं वो आप को बीमार ही नहीं ब्लकि बेहद बीमार कर सकती है। दरअसल, कूलर की रेगुलर सफाई न करने से इसमें मच्छर पैदा होने लगते हैं और वो कई तरह की बीमारियां पैदा करते हैं। ऐसे में आपको अपने कूलर की समय-समय पर सफाई करते रहना चाहिए। ताकि इसमें मच्छर न पैदा हो सके। कूलर को साफ करने के लिए आप कुछ घरेलू उपायों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
गर्मियों का सीजन शुरु होते ही लोगों के घरों में कूलर निकल जाते हैं लेकिन आजकल के बिजी लाइफस्टाल की वजह से ऑफिस और घर के बीच में वो किसी और काम के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं। ऐसे में कूलर की सफाई करने का टाइम भी निकालना मुश्किल हो जाता है जिसकी वजह से कूलर के पानी में मच्छर पैदा होने लगते हैं जो कई तरह की घातक बीमारियों को न्योता देती है। ऐसे में कुछ आसान से टिप्स को अपनाकर आप अपने कूलर में मच्छर पैदा होने से रोक सकते हैं आइए उन्हीं उपायों के बारे में जानते हैं।
Cooler में डालें मिट्टी का तेल
अगर आपके पास भी कूलर की सफाई करने का समय नहीं है, तो आपको इसके लिए अपने कूलर में मिट्टी के तेल का इस्तेमाल करना चाहिए। मच्छरों को मारने या उन्हें कूलर के पानी में पनपने से रोकने के लिए केमिकल काम आएगा। इसलिए आप मिट्टी के तेल का उपयोग कर सकती हैं। मिट्टी के तेल में केमिकल होता है, जिससे मच्छर मर जाएंगे। आपके कूलर में बीमारियां फैलाने वाले मच्छर पैदा न हो इसके लिए हफ्ते में करीब 2 बार कूलर के पानी में मिट्टी का तेल जरूर डालें।
किचन पड़ी ये चीज, डेंगू मच्छर को करेगी दूर
कूलर के पानी में पैदा होने वाले खतरनाक मच्छरों को खाने वाले विनेगर के इस्तेमाल से भी मारा जा सकता है। दरअसल, व्हाइट विनेगर में पाई जाने वाली केमिकल प्रॉपर्टी के कारण, आप इसका इस्तेमाल मच्छरों को मारने के लिए कर सकती हैं। इसके लिए आपको पानी के साथ व्हाइट विनेगर मिलाना होगा। इस मिश्रण को कूलर के पानी में डालें। इससे सारे मच्छर मर जाएंगे। आपके कूलर में बीमारियां फैलाने वाले मच्छर पैदा न हों इसके लिए हफ्ते में 2 बार कूलर के पानी में व्हाइट विनेगर जरूर डालें।
Advertisement
यह भी पढ़ें... Hibiscus Flower में छुपा है खूबसूरत स्किन का राज, फेस पैक से एक्ने होंगे दूर और फेस पर आएगा कसाव
मच्छर की करनी है छुट्टी Cooler के पानी में डालें ये चीज
अक्सर घरों की सफाई करने के लिए फिनाइल का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिनाइल का उपयोग आप कूलर के पानी में पैदा होने वाले मच्छरों को मारने और पैदा न होने के लिए भी किया जाता है। मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए कूलर के पानी में बस 2 से 3 ढक्कन फिनाइल डालें। ऐसा हफ्ते में दो बार जरूर करें इससे कूलर के सारे मच्छर मर जाएंगे।
Advertisement
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 28 May 2023 at 10:17 IST