अपडेटेड 17 November 2023 at 07:02 IST
Giloy Juice: ब्लड शुगर को रखना है कंट्रोल, तो पिएं गिलोय का रस; Diabetes का है जानी दुश्मन
Giloy Juice आयुर्वेद में दवा के रुप में इस्तेमाल किया जाता है। वहीं यह डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। हालांकि इसके कई और भी फायदे हैं, जिनके बारे में जानेंगे।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Giloy Ke Juice Ke Fayde: आयुर्वेद में गिलोय के रस का प्रयोग औषधि के रूप में किया जाता है। यह कई सारी बीमारियों का रामबाण इलाज है। आमतौर पर गिलोय के रस का इस्तेमाल डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड जैसे बुखार में किया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि गिलोय का रस डायबिटीज का जानी दुश्मन है। इसके रस के यूज से ब्लड शुगर लेवल को काफी तेजी से कंट्रोल किया जा सकता है। आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में और इसे बनाने के तरीका क्या है।
स्टोरी में आगे ये पढ़ें...
- किन विटामिन और मिनरल्स का स्त्रोत है गिलोय?
- गिलोय से क्या-क्या फायदे होते हैं?
- गिलोय रस बनाने का तरीका क्या है?
किन विटामिन और मिनरल्स का स्त्रोत है गिलोय?
आयुर्वेद में औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाने वाला गिलोय कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी, कैंसर रोधी गुण, ग्लूकोसाइड, पामेरिन, टीनोस्पोरिन, टीनोस्पोरिक एसिड मौजूद होता है। साथ ही इसमें आयरन, फॉस्फोरस, कॉपर, कैल्शियम, जिंक, मैगनीज जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं।
गिलोय से क्या-क्या फायदे होते हैं?
डायबिटीज के लिए
गिलोय का रस ब्लड शुगर यानी डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। अगर इसका जूस सुबह खाली पेट पिया जाए, तो शुगर कंट्रोल में रहता है। इतना ही नही गिलोय का रस शरीर में जाकर इंसुलिन को उत्तेजित करता है जिससे शरीर में ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है।
Advertisement
यह भी पढ़ें... Clove Oil: पुरुषों की इन परेशानियों को दूर करता है लौंग का तेल, जानें इस्तेमाल करने का तरीका
कब्ज के लिए
पाचन तंत्र के लिए भी गिलोय के रस को बहुत ही कारगर माना गया है। अगर किसी व्यक्ति को पेट संबंधी समस्याओं और कब्ज से परेशान हो, तो उसे गिलोय का रस पीना चाहिए यह बहुत फायदेमंद होगा। सुबह के समय खाली पेट गिलोय का रस पीने से कब्ज दूर होता है और मल त्याग में आसानी होती है।
Advertisement
इम्यूनिटी के लिए
गिलोय का रस इम्युनिटी बढ़ाने के लिए भी बहुत ही अच्छा होता है। यह शरीर को बाहरी बैक्टीरिया से बचाने के लिए प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है। इसकी मदद से शरीर मौसमी बीमारियों जैसे सर्दी जुकाम और बुखार को भी हरा दे सकता है।
यह भी पढ़ें... Weight Loss से बवासीर तक इन बीमारियों को छूमंतर करता है छुहारा, जानें खाने सही का तरीका
Disclaimer: आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 17 November 2023 at 07:01 IST