अपडेटेड 16 February 2024 at 22:37 IST
Fruits: सुबह खाली पेट इन फलों का करें सेवन, होंगे कई चौंकाने वाले फायदे
Fruits शरीर के लिए बहुत ही जरूरी होते है, लेकिन अगर सुबह के समय में खाली पेट कुछ फलों का सेवन करते हैं, तो आपको कई फायदे होते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Empty Stomach Fruits: डायटीशियन और डॉक्टर्स रोजाना फल खाने की सलाह देते हैं, क्योंकि फ्रूट्स स्वस्थ शरीर के लिए बहुत ही जरूरी होते हैं, लेकिन अगर आप सुबह खाली पेट जूसी और हेल्दी फलों का सेवन करते हैं, तो शरीर को कई चौंकाने वाले फायदे होते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि सुबह खाली पेट किन फ्रूट्स का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है।
एक्सपर्ट्स के मुताबिक फाइबर और प्रोटीन समेत कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर फलों को खाने का सही समय मिड मॉर्निंग यानी सुबह 10:30 से 11 बजे के बीच होता है। इस समय फल खाने पर शरीर पर अच्छा असर पड़ता है, लेकिन इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि आप सुबह खाली पेट फलों का सेवन नहीं कर सकते हैं। दरअसल, कुछ ऐसे फ्रूट्स भी हैं जिन्हें आप खाली पेट खा सकते हैं।
सुबह खाली पेट कौन से फल खाने चाहिए?
कीवी
फाइबर, विटामिन और खनिज से भरपूर कीवी का फल सुबह खाली पेट खाया जा सकता है। ये आपको पूरे दिन एनर्जी देगा और आपकी सेहत के लिए भी फायदेमंद होगा।
तरबूज
गर्मियों के सीजन में आसानी से मिलने वाला तरबूज सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। अगर आप सुबह खाली पेट इसका सेवन करते हैं तो ये आपके शरीर को कई फायदे तो पहुंचाता ही है साथ ही ये वेली फैट भी कम करने का काम करता है।
Advertisement
अमरुद
अमरुद को भी सुबह खाली पेट खा सकते हैं। इसमें फाइबर की भरपूर मात्रा होती है, जो कब्ज की समस्या को दूर करने में आपकी मदद करता है।
Advertisement
पपीता
सुपर फूड के नाम से जाना जाने वाला पपीता फाइबर, कैलोरी, विटामि ए और सी जैसे कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। अगर आप खाली पेट पपीता का सेवन करते हैं, तो आपको अपच, कब्ज, पेट खराब और पेट फूलना जैसी समस्याओं से बच सकते हैं।
अनार
शरीर में आयरन की कमी होने पर अनार का सेवन कर सकते हैं, इसमें कई औषधीय गुण छिपे होते हैं। वहीं पाचन की दृष्टि से भी यह बहुत ही फायदेमंद माना जाता है।
सेब
सेब सुबह खाली पेट खाने से वजन कंट्रोल करने में भी फायदा मिलेगा। पोषक तत्वों से भरपूर सेब खाने से आपको कब्ज, गैस से छुटकारा मिलेगा और पाचन तंत्र दुरुस्त होगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 16 February 2024 at 22:37 IST