अपडेटेड 1 March 2025 at 17:18 IST
इन 3 गलतियों के कारण पेट नहीं होता है साफ, हर वक्त रहती है कब्ज
What are the main causes of constipation? पेट पूरा साफ न होने के क्या कारण हैं? कब्ज होने का कारण क्या हैं? जानते हैं इस लेख के माध्यम से..
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

What are the main causes of constipation? जब व्यक्ति का पेट अच्छे से साफ नहीं होता तो इसके कारण उसका पूरा दिन खराब हो जाता है। पूरे दिन कब्ज बनी रहती है और मल टाइट हो जाता है। बता दें इसके पीछे कुछ गलतियां जिम्मेदार हो सकती हैं। ऐसे में इन गलतियों के बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि व्यक्ति का पेट सुबह साफ क्यों नहीं होता है और उसे कब्ज क्यों बनी रहती है। पढ़ते हैं आगे…
पेट पूरा साफ न होने के क्या कारण हैं?
- बता दें कि हमें अपनी डाइट में जरूरी पोषक तत्वों को जरूर जोड़ना चाहिए। उन्हीं पोषक तत्वों में से एक है फाइबर। यदि हम अपनी डाइट में फाइबर नहीं जोड़ते हैं तो इसके कारण व्यक्ति को पाचन से जुड़ी समस्या हो सकती है। बता दें कि अगर आपकी डाइट में फाइबर कम होगा तो इसे न केवल कब्ज की समस्या हो सकती है बल्कि इसके कारण आपका मल भी टाइट हो जाता है। ऐसे में व्यक्ति को कम से कम नियमित रूप से 25 ग्राम फाइबर डाइट में जरूर जोड़ना चाहिए। आप फाइबर के रूप में फल, सब्जियां आदि को जोड़ सकते हैं। वहीं डॉक्टर की मदद से इसकी जरूरी मात्रा और सोर्सेज के बारे में जान सकते हैं।
- स्ट्रेस के कारण भी व्यक्ति का सिस्टम पूरी तरीके से बिगड़ जाता है। ऐसे में तनाव डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतों का सामना करा सकता है। इसके कारण शरीर में हार्मोनल इंबैलेंस होने लगते हैं, जिससे पेट साफ नहीं होता है और आंतों के काम पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
- डायबिटीज के रोगियों को कब्ज की समस्या रहती है। बता दें कि शुगर के कारण नर्व्स पर असर पड़ता है, जिसके कारण पाचन क्रिया नकारात्मक रूप से प्रभावित होती है और इसका असर आपके मेटाबॉलिज्म पर भी पड़ता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 1 March 2025 at 17:18 IST