अपडेटेड 16 October 2024 at 16:19 IST
Cholesterol: इन 5 तरह के लोगों में तेजी से बढ़ता है कोलेस्ट्रॉल, लिस्ट में कहीं आप तो नहीं शामिल?
Cholesterol की समस्या पिछले कुछ समय में काफी तेजी से बढ़ी हैं। वहीं कुछ खास लोगों को हाई कोलेस्ट्रॉल का खतरा बहुत ज्यादा रहता है। आइए जानते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 3 min read

Rish Of High Cholesterol: आज के समय में काफी ज्यादा संख्या में लोग कोलेस्ट्रॉल का शिकार हो रहे हैं। हाई कोलेस्ट्रॉल (high cholesterol) होने पर शरीर में कई तरह की समस्याएं होने लगती है, साथ ही यह हार्ट डीजीज का सबसे बड़ा कारण होता है। शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ने पर हार्ट स्ट्रोक, हार्ट अटैक, कार्डियक अरेस्ट जैसी दिल से जुड़ी समस्याओं का खतरा कई गुना बढ़ जाता हैं। वहीं आजकल कम उम्र के लोग भी अब इसकी चपेट में आने लगे हैं, लेकिन इसके पीछे भी वजह है। कुछ खास लोगों को हाई कोलेस्ट्रॉल (cholesterol) का खतरा बहुत ज्यादा रहता है। आइए उन लोगों के बारे में जानते हैं।
सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या क्यों होती है। तो बता दें कि अगर किसी के शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल (cholesterol) की कमी हो जाती है और बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है, तो उसे हाई कोलेस्ट्ऱॉल के नाम से जाना जाता है। जिसके मामले पिछले कुछ समय से काफी तेजी से बढ़ रहे हैं।
क्या होता है कोलेस्ट्रॉल? (What is cholesterol?)
कोलेस्ट्रॉल शरीर के अंदर मौजूद एक प्रकार का वसा होता है। यह मोम की तरह और चिपचिपा होता है, तो शरीर में कई महत्वपूर्ण काम करता है। बॉडी में दो तरह के कोलेस्ट्रॉल होते हैं, जिसे गुड और बैड कहा जाता है। गुड कोलेस्ट्रॉल शरीर के लिए काफी अच्छा माना जाता है, क्योंकि यह कई तरह के काम करता है। वहीं, बैड कोलेस्ट्रॉल (bad cholesterol) को काफी खराब और हार्ट के लिए नुकसानदायक बताया जाता है। इससे बॉडी में कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ता है। ऐसे में आइए उन लोगों के बारे में जानते हैं जिन्हें हाई कोलेस्ट्रॉल का खतरा सबसे ज्यादा रहता है।
इन 5 लोगों को होता है हाई कोलेस्ट्रॉल का ज्यादा खतरा (Who are at greater risk of high cholesterol?)
शराब (liquor)- जो लोग शराब का अधिक मात्रा में सेवन करते हैं, उन लोगों में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ने लगती है। दरअसल, अल्कोहल टोटल कोलेस्ट्रॉल को बढ़ा देता है, जिससे शरीर में हाई कोलेस्ट्रॉल (cholesterol) की समस्या उत्पन्न हो जाती है।
Advertisement
मोटापा (obesity)- जिन लोगों का वजन ज्यादा होता है और BMI 30 से ज्यदा होता है, उन्हें हाई कोलेस्ट्रॉल का रिस्क ज्यादा रहता है। वहीं जिन लोगों की कमर का साइज 34 से ज्यादा होता है उन्हें हाई कोलेस्ट्रॉल बहुत ही जल्दी अपनी चपेट में ले लेता है।
स्मोकिंग (smoking)- आज के समय में स्मोकिंग करना आम बात है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी ये आदत आपको हाई कोलेस्ट्रॉल के साथ-साथ हार्ट डिजीज का शिकार बना रहा है? स्मोकिंग से गुड कोलेस्ट्रॉल (good cholesterol) की मात्रा कम हो जाती है और बैड की मात्रा ज्यादा।
Advertisement
खराब खानपान (poor diet)- जिन लोगों के खाने में ट्रांस फैट या सैचुरेटेड फैट ही मात्रा अधिक होती है, उन्हें भी हाई कोलेस्ट्रॉल का खतरा ज्यादा रहता है। ऐसे में ज्यादा तेल, घी, बटर, चीज वाले फूड का ज्यादा सेवन करने से बचना चाहिए। यह हाई कोलेस्ट्रॉल (cholesterol risk) का खतरा बढ़ाती है।
एक्सरसाइज नहीं करना (exercise)- जो लोग फिजिकली एक्टिव नहीं रहते हैं। साथ ही एक्सरसाइज भी नहीं करते हैं उन्हें भी हाई कोलेस्ट्रॉल का खतरा ज्यादा रहता है। साथ ही कई बीमारियों का जोखिम भी बढ़ जाता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 16 October 2024 at 16:19 IST