Child Habit: क्या आपके बच्चे को भी लग गई है अंगूठा चूसने की आदत? जानें इसका कारण और छुड़ाने का तरीका

क्या आपके बच्चे को भी अंगूठा चूसने की लत लग गई है? लाख कोशिशों के बाद भी उसकी ये आदत नहीं छूट रही है, तो चलिए जानते हैं ऐसा किस कारण से होता है और कैसे इसे इस आदत को छुड़ाएं।

Thumb Sucking Habit in Child
Thumb Sucking Habit in Child | Image: self

Thumb Sucking Habit in Child: क्या आपका बच्चा भी अंगूठा चूसता है? क्या लाख कोशिशों के बाद भी आपका बच्चा थंब चूसने की आदत नहीं छोड़ रहा है? वैसे तो बच्चों का अंगूठा चूसना एक आम प्रक्रिया है, लेकिन अगर वो 2-3 साल का हो गया है और अभी भी उसकी ये आदत नहीं छूटी है, तो ये उसके लिए परेशानी का सबब बन सकती है। ऐसे में अगर आप अपने बच्चे की इस आदत को छुड़ाना चाहते हैं, तो नीचे बताए गए कुछ आसान से टिप्स की मदद ले सकते हैं, लेकिन इसके पहले जानते हैं आखिर ये किस कारण से होता है?

स्टोरी में आगे ये पढ़ें....

  • किन कारणों से बच्चे चूसते हैं अंगूठा?
  • कैसे छुड़ाएं अंगूठा चूसने की आदत?

किन कारणों से बच्चे चूसते हैं अंगूठा?

भूख लगने पर
कई बार बच्चे भूख लगने पर भी अंगूठा चूसने लगते हैं। ऐसे में आपको अपने बच्चों को ज्यादा देर तक भूखा नहीं रहने देना चाहिए, उन्हें थोड़ी-थोड़ी देर में दूध या खाना देते रहें।

स्ट्रेस में
बच्चा अगर किसी परेशानी में या टेंशन में होता है तब भी वह अंगूठा चूसने लगता है। ऐसे में अपने बच्चों से बात करें और उन्हें समझाएं कि जब उन्हें किसी बात की परेशानी हो तो वो उनसे आकर बात करें। 

Advertisement

कैसे छुड़ाएं अंगूठा चूसने की आदत?

  • अगर आपके बच्चे को अंगूठा चूसने की आदत लग गई है और लाख कोशिशों के बाद भी ये नहीं छूट रही है, तो आप उसके अंगूठे पर नींबू का रस या नीम का पेस्ट लगा दें। ऐसा करने पर बच्चा अंगूठे को मुंह में लेना बंद कर देगा। 
  • अगर आप अपने बच्चे की अंगूठा चूसने की लत छुड़ाना चाहते हैं, तो आपको उसके अंगूठे पर कोई कपड़ा बांध देना चाहिए। ऐसा करने पर वे अंगूठे को मुंह में नहीं डाल पाएगा। 
  • अंगूठा चूसने की लत छुड़ाने के लिए बच्चे को बिजी रखें। 

 
यह भी पढ़ें... Diabetes के मरीजों के लिए संजीवनी है अमरूद की पत्तियां! इस तरह करें सेवन, कंट्रोल होगा शुगर 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारी के आधार पर हैं।  REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले संबंधित डॉक्टर और एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Advertisement

यह भी पढ़ें... Eye Flu: आई फ्लू होने पर भूलकर भी न करें ये काम, आंखों को हो सकता है नुकसान

Published By :
Sadhna Mishra
पब्लिश्ड