अपडेटेड 3 September 2023 at 16:08 IST
Chia Seeds: क्या आप जानते हैं चिया सीड्स खाने का सही तरीका और समय, जानें इसके फायदे
आजकल चिया सीड्स का नाम बहुत बार सुनने को मिलता है। लोग इसे वेट लॉस के लिए खाते हैं, लेकिन इसे खाने का सही समय और तरीका बहुत कम लोग ही जानते हैं, तो चलिए आज इसके बारे में जानते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Chia Seeds Khane Ka Sahi Tarika Aur Samay Kya Hai: पिछले कुछ समय से चिया सीड्स का नाम काफी ज्यादा सुनने को मिल रहा है। आप ने अखबारों में, जिम की डायट में, फिल्मस्टार्स की डायट और न्यूट्रिशिनिस्ट से कई बार इसके बारे में सुना होगा। दरअसल, फिट रहने और वेट लॉस के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन बहुत कम लोग ही जानते हैं कि चिया सीड्स का इस्तेमाल कब और कैसे करना चाहिए और इसके क्या फायदे हैं तो चलिए आज आपको इसके बारे में बताते हैं।
स्टोरी में आगे ये पढ़ें...
- चिया सीड्स खाने का सही तरीका क्या है?
- चिया सीड्स खाने का सही समय क्या है?
- चिया सीड्स खाने से होने वाले फायदे क्या है?
चिया सीड्स खाने का सही तरीका क्या है?
आजकल लोग मोटापे की समस्या से छुटकारा पाने के लिए चिया सीड्स का इस्तेमाल ज्यादा करते हैं। ऐसे में आपको इसके सेवन का सही तरीका मालूम होना चाहिए। चिया सीड्स को फलों के साथ खाना फायदेमंद होता है। इसके लिए आप इन सीड्स को रात भर पानी में भिगोकर रख दो और अगली सुबह ड्राई फ्रूट्स या फ्रूट्स के साथ खा सकते हैं। इसके अलावा आप दूध, नारियल पानी या किसी अन्य लिक्विड के साथ इसका सेवन कर सकते हैं।
चिया सीड्स खाने का सही समय क्या है?
अगर आप चिया सीड्स का बेहतर रिजल्ट चाहते हैं तो आपको इसके सेवन का सही समय जरूर मालूम होना चाहिए। वैसे तो आप इसे किसी भी टाइम खा सकते हैं, लेकिन अगर आप इसका सेवन सुबह केरेंगे तो स्वास्थ्य को कई गुना ज्यादा फायदा मिलेगा और वेट भी जल्दी से लॉस होगा।
Advertisement
चिया सीड्स खाने से होने वाले फायदे क्या है?
हड्डियों के लिए
चिया सीड्स के सेवन से हड्डियां मजबूत होती हैं। दरअसल, इसमें कैल्शियम और फास्फोरस अच्छी मात्रा में पाया जाता है। जो हड्डियों की मजबूती के लिए अच्छा होता है।
कोलेस्ट्रॉल के लिए
ये कोलेस्ट्रॉल को कम करने में काफी ज्यादा मददगार साबित होता है। इसमें विटामिन C के साथ-साथ ओमेगा 3 फैटी एसिड गुण पाया जाता है जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने का काम करता है।
Advertisement
वजन कम करने के लिए
चिया सीड्स वजन घटाने के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। इसमें फाइबर के साथ-साथ प्रोटीन भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जो शरीर से चर्बी को कम करने में मदद करता है।
यह भी पढ़ें... Papaya Face Pack: धूल-धूप और प्रदूषण ने छीन ली है चेहरे की रौनक? पपीते के ये 4 फेस पैक तुरंक लाएगा निखार
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारी के आधार पर हैं। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले संबंधित डॉक्टर और एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 3 September 2023 at 15:59 IST